Shani Margi 2026: 2027 से पहले शनि देंगे बड़ा उपहार, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरू

शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, शनि की इस सीधी चाल से मेष और मिथुन सहित कुल 4 राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और अवसर आ सकते हैं। आइए जानते हैं।

Shani Margi 2026: 2027 से पहले शनि देंगे बड़ा उपहार, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरू | Image: Meta AI

नए साल 2027 की दहलीज पर कदम रखने से पहले कर्मफलदाता शनिदेव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनिदेव मीन राशि में वक्री से मार्गी (सीधी चाल) हो जाएंगे। करीब 138 दिनों तक उल्टी चाल चलने के बाद शनि की सीधी गति रुके हुए कार्यों में नई ऊर्जा भर सकती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह बदलाव मेष, मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए खास अवसर और राहत लेकर आ सकता है।  

मेष राशि

विदेश और यात्रा के योग   शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में मार्गी होंगे। विदेश से जुड़े कामों में आ रही अड़चनें कम हो सकती हैं और नौकरी या व्यापार के लिए नए अवसर बन सकते हैं। धार्मिक यात्राओं और आध्यात्मिक रुझान में बढ़ोतरी संभव है, बस खर्चों पर संतुलन बनाए रखें। 

मिथुन राशि 

करियर और कारोबार में रफ्तार   दशम भाव में शनि के मार्गी होने से कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी, वरिष्ठों से सराहना और वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। कारोबारियों के अटके प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकते हैं और नए ग्राहक जुड़ सकते हैं।  

कर्क राशि 

भाग्य का साथ और अटके काम पूरे   नवम भाव में शनि की सीधी चाल भाग्य, उच्च शिक्षा और लंबी योजनाओं को गति दे सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की राह खुलेगी और पिता या गुरु का सहयोग मिल सकता है। निरंतर परिश्रम से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।  

सिंह राशि 

पुराने विवाद और आर्थिक उलझनें सुलझेंगी   अष्टम भाव में शनि के मार्गी होने से पुराने आर्थिक मामलों और विवादों को सुलझाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में नए अवसर आ सकते हैं, लेकिन निवेश या उधार देने से पहले सोच-विचार और धैर्य रखना जरूरी होगा। आपके जीवन में कोई दस्तक दे सकता है। 

ये भी पढ़ें - MP: अवैध सब्जी मंडी हटाने  के दौरान इंदौर में जोरदार हंगामा, निगम कर्मचारी को नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़ फिर... VIDEO
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 November 2026 at 15:56 IST