अपडेटेड 10 January 2026 at 10:51 IST
Shani Ka Daan: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए शनि का दान, जानें क्यों?
Lord Shani Dev Upay: गलत तरीके या गलत इंसान को दिया गया दान फायदा नहीं देता है। अगर श्रद्धा, विश्वास और सही नियमों के साथ दान किया जाए, तो शनि देव की कृपा जरूर प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
Lord Shani Dev Upay In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता कहा गया है। इंसान जैसे कर्म करता है, शनि देव उसे वैसा ही फल देते हैं। अच्छे कर्मों का पुरस्कार और गलत कर्मों की सजा दोनों का निर्णय शनि देव ही करते हैं। इसी वजह से कई लोगों के मन में शनि को लेकर डर बना रहता है। शनि की कृपा पाने के लिए लोग जप, तप और दान का सहारा लेते हैं। माना जाता है कि सही तरीके से किया गया दान शनि की पीड़ा को कम कर सकता है।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शनि का दान हर किसी को देना शुभ नहीं होता है। गलत व्यक्ति को दिया गया दान उल्टा असर भी डाल सकता है। वहीं, कुछ लोगों को शनि का दान कभी नहीं देना चाहिए।
किसे करना चाहिए शनि का दान?
शनि से जुड़ा दान हमेशा जरूरतमंद और कमजोर वर्ग को देना सबसे अच्छा माना गया है। गरीब, असहाय और वंचित लोगों को किया गया दान जल्दी फल देता है। इसके अलावा सामाजिक या आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को भी दान दिया जा सकता है। प्रकाश का दान ऐसे व्यक्ति को करना चाहिए जो जीवन में अंधकार या कठिनाइयों से जूझ रहा हो। वहीं छाया दान किसी महिला को देना अधिक शुभ माना गया है।
किन 4 लोगों को कभी नहीं देना चाहिए शनि का दान?
- अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अच्छा फल दे रहे हों, तो उसे शनि का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा दान लाभ की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
- शनि से जुड़े काम करने वाले लोग जिनका काम लोहे, कोयला, पेट्रोल, मशीनरी या काले रंग से जुड़ा हो, उन्हें भी शनि का दान नहीं करना चाहिए।
- कुछ विशेष राशियों के जातक जैसे वृष, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि का दान करना निषेध माना गया है।
- मन से न किया गया दान या किसी के दबाव में या बिना मन के किया गया शनि का दान कभी फलदायी नहीं होता है।
शनि की कृपा पाने के लिए कौन सा दान करें?
- स्वास्थ्य समस्याओं के लिए छाया दान करना लाभकारी माना जाता है।
- धन की कमी और आर्थिक परेशानी में शनिवार को काले कपड़ों का दान शुभ होता है।
- दुर्घटनाओं से बचाव के लिए शनिवार को काले चने या काली उड़द की दाल का दान करें।
- अपयश और बदनामी से बचने के लिए प्रकाश का दान करना चाहिए।
- रोजगार और कामकाज की परेशानी में लोहे की वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है।
शनि का दान बहुत सोच-समझकर और सही व्यक्ति को करना चाहिए। गलत तरीके या गलत इंसान को दिया गया दान फायदा नहीं देता है। अगर श्रद्धा, विश्वास और सही नियमों के साथ दान किया जाए, तो शनि देव की कृपा जरूर प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 January 2026 at 10:51 IST