अपडेटेड 7 February 2026 at 21:36 IST
Shani Gochar 2026: शनि करेंगे रेवती नक्षत्र में गोचर, जानें किन 4 राशियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले?
Shani Gochar 2026 Lucky Zodiac Signs: शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। मेहनत और धैर्य बनाए रखें, क्योंकि शनि देव कर्म के अनुसार फल देते हैं।
Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 मई 2026, रविवार को दोपहर 03:49 बजे कर्मफल दाता शनि देव बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इसका असर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर तरक्की और स्थिरता लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे मन खुश रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और सोच में भी सकारात्मक बदलाव होगा। इस दौरान आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा और आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक राहत का संकेत दे रहा है। लंबे समय से चल रही पैसों की परेशानियां कम हो सकती हैं। अटके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और कोई बड़ी डील हाथ लगने की संभावना है। आपकी योजना और रणनीति से नए लाभ के रास्ते खुलेंगे। व्यवहार और बोलचाल में सुधार होगा, जिससे सामाजिक और प्रोफेशनल दोनों जीवन में फायदा मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर परेशानियों से राहत दिलाने वाला रहेगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े अवसर मिलने की संभावना है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। मानसिक तनाव कम होगा और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर बनेगी, जिससे भविष्य की योजनाएं आसानी से बना पाएंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए भी शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। करियर में स्थिरता आएगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत में सुधार होगा और मानसिक रूप से खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।
शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। खासतौर पर वृषभ, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की, सुख-समृद्धि और सफलता से भरा रह सकता है। मेहनत और धैर्य बनाए रखें, क्योंकि शनि देव कर्म के अनुसार फल देते हैं।
यह जरूर पढ़ें: Surya Grahan 2026: ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए करें इन 5 मंत्रो का जाप, कुंडली में सुधरेगी सूर्य की स्थिति
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 21:36 IST