अपडेटेड 22 August 2025 at 20:38 IST
Shani Amavasya 2025 Mahaupay: पैसों की तंगी को दूर करेगा शनि अमावस्या के दिन किया ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि, देखें वीडियो
Shani Ke Upay: शनिवार के दिन अगर आप यह उपाय करेंगे तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और पैसों की तंगी नहीं होगी।
हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन खास महत्व रखता है, और जब यह दिन शनिदेव से जुड़ जाता है तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। साल 2025 में आने वाली शनि अमावस्या को बहुत शुभ माना जा रहा है।
इस दिन अगर आप सही उपाय कर लें, तो जीवन में पैसों की तंगी खत्म हो सकती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी पर एक्सपर्ट प्रदुमन सूरी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर किया है। आइये जानते हैं क्या हैं उनके बताये उपाय-
क्या है उपाय?
एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट पंडित श्री प्रदुमन सूरी के अनुसार, घर के वास्तु के हिसाब से शनि की दिशा पश्चिम होती है। इस दिन आपको पश्चिम दिशा की तरफ सरसों के तेल की बोतल रखनी होगी और इसी में दीया जलाने के लिए तेल को निकालें। इसी दीये को पश्चिम दिशा की ओर जलाएं और इसकी लौ को पूर्व दिशा की ओर रखें। पहले दीये को रखें और इसके बाद ही जलाएं।
कब से कब तक करें यह उपाय?
इस बार शनि अमावस्या 23 अगस्त 2025 को है। इस उपाय को शनि अमावस्या से लेकर आने वाले अगले 3 शनिवार तक रोजाना करना होगा। ऐसा करने से घर में न केवल सुख-शांति बनी रहेंगी और आर्थिक स्थिति भी काफी हद तक सुधरेगी। इसके अलावा घर से नकारात्मक ऊर्जा भी बाहर जाएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 22 August 2025 at 20:25 IST