अपडेटेड 7 April 2024 at 21:58 IST

ये 4 अक्षर वाले होते हैं पत्नी के दीवाने! कोई ख्वाहिश नहीं छोड़ते अधूरी, क्या आपके पति भी हैं शामिल?

किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसकी जिंदगी में बेहद महत्व रखते हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि किस नाम वाले पति पत्नी के लिए भाग्यशाली होते हैं।

पत्नियों के दीवाने होते हैं इस नाम के पति | Image: Freepik

Shagun Shastra: हिंदू धर्म में जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र का बेहद महत्व माना जाता है और यह व्यक्ति के ग्रह और नक्षत्रों के बारे में जानकारी देता है। ठीक उसी तरह से शगुन शास्त्र भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ा होता है। इसमें व्यक्ति के नाम और उसके जन्म की तिथि पर खास ध्यान दिया जाता है। वहीं शगुन शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके व्यक्तित्व और लव लाइफ के बारे में भी बताता है।

चाहे लड़का हो या फिर लड़की हर किसी के जीवन में एक ऐसा समय जरूर आता है जब उसकी शादी होती है, लेकिन उसके बाद लड़की की पूरी दुनिया ही बदल जाती है। उसे एक नए घर में जाना पड़ता है। ऐसे में हर लड़की का सपना होता है, कि उसका पति उसकी सारी बातें सुनें। हालांकि ऐसा हो ही ये जरूरी तो नहीं। ऐसे में आप शगुन शास्त्र का सहारा ले सकते हैं।

शगुन शास्त्र से जानें किस नाम वाले लड़के होते हैं अच्छे पति

दरसल, शगुन शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसकी लाइफ पर बहुत प्रभाव डालती है। ऐसे में हम आपको कुछ अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते हैं और हर वक्त पलकों पर बिठाकर रखते हैं। इससे आप पता लगा सकते हैं कि जिससे आपकी शादी होने जा रही है वह आपके लिए कैसा रहेगा।

अपनी पत्नी के दीवाने होते हैं ये 4 अक्षर के नाम वाले पति


शगुन शास्त्र के मुताबिक जिस महिला के पति का नाम 'अ' से शुरू होता है। वह बहुत ही लकी होती है। इस नाम के लड़के पत्नी के पीछे पागल होते हैं। साथ ही उनकी बहुत ही केयर करते हैं।


जिसके पति का नाम 'म' अक्षर से शुरू होता है। वह अपने पत्नियों का बहुत ख्याल रखते हैं। साथ ही बात-बात पर टोका-टाकी करते रहते हैं, ताकि वह अपने पार्टनर की अटेंशन पा सकें। इस नाम के लड़के कभी भी धोखा नहीं देते हैं।


जिन लड़कों का नाम 'स' से शुरू होता है वह अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं। इस अक्षर के नाम वाले लड़के अपनी पत्नी की हर इच्छा और शौक पूरा करते हैं।


इस अक्षर के नाम वाले लड़के अपनी पत्नियों के पीछे पागल होते हैं। इतने की पत्नी के पीछे वह अपनी फैमिली को भी पीछे छोड़ देते हैं, लेकिन अपने पार्टनर का कभी भी दिल नहीं दुखाते हैं।

यह भी पढ़ें… 54 साल बाद लगने जा रहा है साल का सबसे लंबा Surya Grahan, सूतक काल में क्या करें क्या नहीं

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 21:58 IST