अपडेटेड 31 December 2025 at 12:35 IST

Shadashtak Yog 2026: जनवरी महीने में बुध और गुरु मिलकर बनाएंगे षडाष्टक दृष्टि योग, इन 5 राशियों को रहना होगा अलर्ट

Shadashtak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में जब दो ग्रह एक दूसरे से दूर होते हैं, तो उसे षडाष्टक योग कहा जाता है। अब ऐसे में इस दौरान 5 राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Shadashtak Yog 2026 | Image: Freepik

Shadashtak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से काफी उथल-पुथल भरी रहने वाली है। जनवरी 2026 में ग्रहों के राजकुमार बुध और देवताओं के गुरु बृहस्पति मिलकर 'षडाष्टक दृष्टि योग' का निर्माण करने जा रहे हैं। 
ज्योतिष में षडाष्टक योग को एक अशुभ और चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है। जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित होते हैं, तब इस योग का निर्माण होता है। आइए जानते हैं कि इस योग का किन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है?

षडाष्टक योग क्या होता है? 

कुंडली में जब एक ग्रह से दूसरा ग्रह छठे या आठवें भाव में होता है, तो इसे 'षडाष्टक' कहा जाता है। छठा भाव रोग, ऋण और शत्रु का होता है, जबकि आठवां भाव बाधाओं, दुर्घटनाओं और मानसिक तनाव का प्रतीक है। जनवरी 2026 में बुध और गुरु की यह स्थिति कई राशियों के लिए आर्थिक और मानसिक चुनौतियां खड़ी कर सकती है।

षडाष्टक योग से मेष राशि वाले रहें सावधान

मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर में बाधाएं लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। गुरु और बुध की यह स्थिति आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। निवेश करने से बचें।

षडाष्टक योग से मिथुन राशि वाले रहें सावधान 

बुध मिथुन राशि का स्वामी है, इसलिए इस योग का प्रभाव आप पर अधिक होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। त्वचा या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें - First Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें सूतक काल का समय और कब और कहां दिखाई देगा 

षडाष्टक योग से कन्या राशि वाले रहें सावधान

कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान किसी को उधार न दें, क्योंकि पैसा वापस मिलने की संभावना कम है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

षडाष्टक योग वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान

आपके लिए यह योग मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बड़ों की सलाह जरूर  लें।

षडाष्टक योग कुंभ राशि वाले रहें सावधान 

कुंभ राशि वालों को कानूनी मामलों में उलझना पड़ सकता है। यदि कोई अदालती मामला चल रहा है, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी वाद-विवाद से बचें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 31 December 2025 at 12:35 IST