अपडेटेड 29 August 2024 at 10:37 IST

गणेश चतुर्थी से हरतालिका तीज तक, September महीने में पड़ने वाले हैं कई व्रत-त्योहार, नोट करें लिस्ट

September Month Vrat Tyohar 2024: सितंबर में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस नए महीने में किस तारीख को कौन-सा व्रत और त्योहार पड़ने वाला

Follow :  
×

Share


सितंबर महीने के व्रत त्योहार | Image: Skymet weather

September Month Vrat Tyohar 2024: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का काफी महत्व होता है। इस साल का आठवां महीना यानी अगस्त (August 2024) कुछ ही दनों में खत्म होने वाला है। इसके बाद नए महीने सितंबर (September) की शुरुआत होगी। अगस्त में जहां रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे बड़े व्रत त्योहार पड़े, उसी तरह से सितंबर के महीने में भी कई बड़े व्रत और त्योहार (Vrat-Tyohar) पड़ने वाले हैं।

सिंतबर महीने में जहां गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के पावन दिन शुरू होंगे वहीं इसी महीने में हरितालिका तीज (Haritalika Teej) जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ेंगे। जिसके चलते लोगों की नजर अगले महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट पर है। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि सितंबर के महीने में किस-किस तारीख को कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

सितंबर महीने के व्रत और त्योहार की लिस्ट (Masik Vrat Tyohar September 2024)

  • 01 सितंबर 2024: मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाएगा।
  • 02 सितंबर 2024: सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी।
  • 06 सितंबर 2024: हरतालिका तीज और वाराह जयंती है।  
  • 07 सितंबर 2024: गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।
  • 08 सितंबर 2024: ऋषि पंचमी है।
  • 09 सितंबर 2024: स्कंद षष्ठी व्रत किया जाएगा।
  • 10 सितंबर 2024: ललिता सप्तमी और ज्येष्ठ गौरी आवाहन है।
  • 11 सितंबर 2024: राधा अष्टमी व्रत है और महालक्ष्मी व्रत आरंभ होगा। 
  • 12 सितंबर 2024: गणेश विसर्जन किया जाएगा।  
  • 14 सितंबर 2024: परिवर्तिनी एकादशी व्रत है।
  • 15 सितंबर 2024: वामन जयंती, ओणम और भुवनेश्वरी जयंती है।
  • 16 सितंबर 2024: विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति है।  
  • 17 सितंबर 2024: अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत है।  
  • 18 सितंबर 2024: पितृपक्ष की शुरुआत, प्रतिपदा श्राद्ध, चंद्रग्रहण आंशिक और भाद्रपद पूर्णिमा है।
  • 19 सितंबर 2024: आश्विन मास प्रारंभ होगा।  
  • 21 सितंबर 2024: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी है।  
  • 24 सितंबर 2024: कालाष्टमी और मासिक कालाष्टमी मनाई जाएगी।    
  • 25 सितंबर 2024: अश्विन कृष्ण नवमी नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत है।  
  • 28 सितंबर 2024: इंदिरा एकादशी व्रत है।  
  • 29 सितंबर 2024: आश्विन कृष्ण द्वादशी द्वादशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, प्रदोष व्रत है। 
  • 30 सितंबर 2024: अश्विन कृष्ण त्रयोदशी, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि है।  

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की होने वाली है चांदी, बिजनेस में होगा खूब मुनाफा! पढ़ें आज का राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 29 August 2024 at 07:17 IST