अपडेटेड 22 July 2024 at 16:10 IST
Sawan Upay: सावन का पहला सोमवार आज, शाम को कर लें ये खास उपाय; हर मनोकामना होगी पूरी
Sawan माह में पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ उपायों को करना भी बहुत ही लाभकारी होता है। सावन के पहले सोमवार की शाम कुछ उपायों को करने से आपकी कामना पूरी हो सकती है।
Sawan Somwar Upay 2024: 22 जुलाई 2024 से सावन (Sawan) महीने की शुरुआत हो चुकी है और खास बात यह है कि सोमवार के दिन से ही सावन माह (Sawan Maah) शुरू हुआ है। ऐसे में इस दिन पूजा-पाठ के साथ ही भोले को प्रसन्न करने और जीवन की कई समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ उपायों (Sawan Somwar 2024) को भी आजमाया जा सकता है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से धन से लेकर सुख-समृद्धि तक की कई परेशानियां टल जाती है।
ज्योतिष शास्त्र (jyotish Shastra) में कई उपायों के बारे में बताया गया है जिसे करने से व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। ऐसे ही कुछ उपाय सावन के सोमवार (Sawan Somwar 2024) के लिए भी बताए गए हैं और खास बात यह कि इसे आप दिन ही नहीं बल्कि शाम में कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सावन (Sawan) के पहले सोमवार की शाम किन परेशानियों को दूर करने के लिए कौन सा उपाय कर सकते हैं।
सावन के पहले सोमवार की शाम करें ये खास उपाय
जौ का करें ये उपाय
सावन के पहले सोमवार की शाम भगवान शिव को जौ आर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और भोलेनाथ का आशीर्वाद भी मिलता है।
बेल के पेड़ के नीचे करें ये काम
सावन के पहले सोमवार की शाम बेल के पेड़ के नीचे शाम के समय में गाय के घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने पर घर की सारी आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए
अगर किसी के घर की आर्थिक स्थिति खराब हो तो उसे सावन के पहले सोमवार के दिन शाम के समय में शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
जीवन की समस्याएं खत्म करने के लिए
अगर किसी व्यक्ति का पूरा जीवन समस्याओं से घिरा हुआ है, तो उसे सावन के सोमवार की शाम बेल पत्र के पेड़ की जड़ की मिट्टी माथे पर लगानी चाहिए। इससे जीवन की समस्याएं कम हो जाएंगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 July 2024 at 16:10 IST