अपडेटेड 15 July 2024 at 09:19 IST

Sawan 2024: सावन के महीने में जरूर रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, तभी मिलेगा शिव पूजा का पूरा फल

Sawan ke liye Vastu Niyam: सावन के दौरान शिव पूजने के समय इन वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखें।

Follow :  
×

Share


सावन के लिए वास्तु नियम | Image: Pixabay

Sawan Vastu Niyam: हिंदू धर्म में भगवान शिव (Lord Shiv) का स्थान बेहद खास है। कहते हैं शिवजी (Shivji) को प्रसन्न करना ज्यादा मुश्किल नहीं है, वह अपने भक्त को थोड़े से प्रयासों से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। कुछ ही दिनों में श्रावण मास की शुरुआत होने वाली है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित है।

माना जाता है कि सावन (Sawan) में हर सोमवार (Monday) का व्रत करने से भगवान शिव भक्त की सभी मनोकामना पूरी कर उन्हें सभी दुख-परेशानी से उबारते हैं। सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस दौरान भक्त शिवजी के नाम का व्रत कर उनकी भक्ति में लीन रहते हैं।

मान्यता है कि सावन के दौरान शिवजी को बेलपत्र, धतूरा, दूध, चावल, चंदन आदि चीजें अर्पित करने से भोले बाबा की कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इतना ही नहीं सावन में अगर आप कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखेंगे तो आप भोले बाबा का आशीर्वाद जल्दी पा सकेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं उन वास्तु नियमों के बारे में जिन्हें आपको सावन में जरूर फॉलो करना चाहिए।

सावन में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान (Sawan ke liye Vastu Niyam)

  • भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के पवित्र महीने में आप घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं। इसके साथ शिवलिंग की स्थापना करें और पूरे सावन इसकी पूजा पाठ कर पौधे को जल अर्पित करें। इससे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
  • सावन के महीने में वास्तु का नियम जरूर फॉलो करें। इसके अनुसार सावन में शिव-पार्वती परिवार की तस्वीर या प्रतिमा को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
  • वास्तु के मुताबिक, सावन या सावन के पहले या बाद किसी भी स्थिति में शिव तांडव या शिव के क्रोध वाली कोई भी तस्वीर या मूर्ति घर में स्थापित नहीं करनी  चाहिए। हमेशा शिव के शांत रूप की प्रतिमा को ही घर में विराजित करें। तभी शुभता आएगी।
  • घर में शिवलिंग की स्थापना के लिए सावन का महीना सबसे सही माना जाता है। शिवलिंग की स्थापना घर की ईशान कोण या उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा में करना शुभ होगा।
  • सावन के महीने में शिवजी की मूर्ति या प्रतिमा कहीं से भी खंडित नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा है तो आपको फौरन इसे बदलकर नई मूर्ति स्थापित कर देनी चाहिए।
  • शिव पूजा के दौरान सिर्फ शिवजी ही नहीं बल्कि माता पार्वती समेत उनके पूरे परिवार की पूजा जरूर करें। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे।
  • वास्तु का नियम कहता है कि भक्तों को घर में शिव पूजा करने के साथ-साथ सावन के महीने में मंदिर जाकर भी शिव पूजन करना चाहिए। तभी पूजा पूरी मानी जाएगी। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें रेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 15 July 2024 at 09:19 IST