Sawan 2026: सावन कब से शुरू हो रहा है? इस बार पड़ेंगे कुल इतने सोमवार;यहां देखें पूरी लिस्ट

Sawan 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान शिव का प्रिय महीना 'सावन' साल 2026 में विशेष महत्व रखता है। यह अधिकमास का सावन है। अब ऐसे में इस साल कब से सावन का महीना शुरू हो रहा है और सावन का सोमवार कितना पड़ेगा? आइए जानते हैं।

Sawan 2026 know total mondays this year check full list here | Image: Meta AI

Sawan 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यह पूरा महीना शिव आराधना, भक्ति और साधना के लिए समर्पित होता है। भक्त इस पूरे महीने में महादेव की कृपा पाने के लिए व्रत, पूजा और अभिषेक करते हैं। यदि आप भी सावन 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आप इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

सावन 2026 कब से शुरू हो रहा है?

उत्तर भारत में पंचांग के अनुसार सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से हो रही है। यह पावन महीना 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगा।

सावन 2026  कुल कितने सोमवार पड़ेंगे?

सावन के दौरान पड़ने वाले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस बार सावन के पूरे महीने में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। इन तिथियों को आप अपनी डायरी में नोट कर सकते हैं। 
पहला सावन सोमवार    3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार    10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार    17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार    24 अगस्त 2026

सावन मास का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में की गई भगवान शिव की पूजा सभी पापों का नाश करती है और मनोवांछित फल प्रदान करती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन सावन के महीने में ही हुआ था, जिसमें से निकले विष को भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था। इसी विष के ताप को शांत करने के लिए देवताओं ने उन पर जल अर्पित किया था, तभी से सावन में शिवलिंग पर जल और अभिषेक की परंपरा चली आ रही है।

ये भी पढ़ें - Trigrahi Yog 2026: आज शुभ त्रिग्रही योग, आने वाले कई दिनों तक इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 17 June 2026 at 15:55 IST