Shani Uday 2026: 21 अप्रैल शनि होंगे उदय, इन 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू; शनि बरसाएंगे कृपा
Shani Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्मफल दाता माना जाता है। वर्ष 2026 में शनि देव की चाल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। 13 मार्च 2026 को अस्त होने के बाद, शनि देव 21अप्रैल को मीन राशि में उदय होंगे। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।
Shani Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है। शनि की स्थिति में जरा सा भी बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। वर्ष 2026 ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष 21-22 अप्रैल 2026 को शनि देव मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं।
जब शनि 'अस्त' अवस्था से 'उदय' होते हैं, तो उनकी शक्ति और प्रभाव में वृद्धि होती है। शनि का उदय होना कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ होगा?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का उदय एकादश भाव में होगा। यह स्थिति आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ का संकेत दे रही है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और आप संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि दशम भाव में उदित होंगे। यह आपके करियर में बड़े बदलाव और प्रगति का समय है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए विस्तार का समय है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। समाज और कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लिए शनि का उदय छठे भाव में होने जा रहा है, जिसे प्रतियोगिता और शत्रु विजय का भाव माना जाता है। छात्रों के लिए यह समय बेहद शुभ है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। पुराने कर्जों से छुटकारा पाने में आप सफल रहेंगे।
मकर राशि
मकर शनि की अपनी राशि है और यहां शनि का उदय जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। जिससे आप कठिन निर्णय आसानी से ले पाएंगे।व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी और आय के नए स्रोत बनेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 7 April 2026 at 18:56 IST