अपडेटेड 29 August 2025 at 21:48 IST
Shami Plant: शनिवार के दिन शमी के पेड़ में बांधें इस रंग का धागा, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
Shami Plant: ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Shami Plant: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। वहीं शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में शनि की साढे़साती या ढैय्या का अशुभ प्रभाव है तो इस दिन विशेष उपाय करने से लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर आपको बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार के दिन शमी की पूजा से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में शनिवार के दिन शमी के ऐसे रंग के धागे को बांधने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको लाभ देखने को मिल जाएंगे।
शमी के पौधे में बांधें लाल धागा
अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो आप शनिवार के दिन शमी के पौधे में ला धागा बांधें। इससे कुंडली में साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। इतना ही नहीं, अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो आपको लाभ हो सकता है।
शमी पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि क्या है?
शनिवार सुबह या सूर्यास्त के समय शमी वृक्ष के नीचे जाकर पूजा करें। आप धूप-दीप, काले तिल, सरसों का तेल और नीले फूलों से पूजन करें।
इसके बाद शुद्ध लाल धागे को शमी की एक डाल पर बांधते हुए यह मंत्र 21 बार बोलें।
'ॐ शं शनैश्चराय नमः'
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:। सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।
ॐ काकध्वजाय विद्महे, खड्गहस्ताय धीमहि। तन्नो मन्दः प्रचोदयात्।।
ये भी पढ़ें - Nimbu Paani Vs Green Tea: नींबू पानी या ग्रीन टी आपके चेहरे के लिए कौन सी ड्रिंक है सबसे अच्छा?
शमी का पौधा घर की किस दिशा में लगाएं?
अगर संभव हो तो शमी का पौधा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं। यह दिशा शनि की मानी जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 29 August 2025 at 21:48 IST