Saraswati Rajyog 2026: कल बुध गोचर से बनेगा सरस्वती राजयोग, वृषभ समेत इन राशियों की होगी बंपर कमाई
Budh Gochar 2026:29 मई 2026 को एक ऐसा ही दुर्लभ और बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है, जिसे 'सरस्वती योग' या राजयोग कहा जाता है। बुध के गोचर से इस दिन कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read
Mercury Transit 2026: मई 2026 का आखिरी हफ्ता कुछ राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रहों की चाल और उनका एक साथ आना हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर डालता है। 29 मई 2026 को एक ऐसा ही दुर्लभ और बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है, जिसे 'सरस्वती योग' या राजयोग कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि यह योग कैसे बन रहा है और किन राशियों के लिए छप्पर फाड़ कमाई के रास्ते खोलने वाला है।
कैसे बन रहा है यह महासंयोग?
29 मई को बुद्धि और बोलचाल यानि वाणी के ग्रह 'बुध' मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। मजे की बात यह है कि मिथुन राशि में पहले से ही दो बड़े और शुभ ग्रह - शुक्र और देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में जब बुध भी वहां पहुंचेंगे, तो इन तीनों बुध, शुक्र और गुरु का एक साथ मिलन होगा। इसी मिलन को ज्योतिष की भाषा में 'सरस्वती योग' कहा जाता है।
क्या होता है सरस्वती योग?
जब ज्ञान के देवता बृहस्पति, तेज दिमाग के स्वामी बुध और कला व रचनात्मकता के ग्रह शुक्र एक ही जगह मिल जाएं, तो यह महासंयोग बनता है। यह योग मुख्य रूप से उन लोगों के लिए शानदार होता है जो पढ़ाई, कला, संगीत, राइटिंग या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं। इसके प्रभाव से इंसान के फैसले लेने की क्षमता, बोलने का तरीका और दिमाग की ताकत कई गुना बढ़ जाती है।
किन राशियों पर बरसेगी कृपा?
इस सरस्वती राजयोग का सबसे ज्यादा और शुभ असर इन 6 राशियों पर देखने को मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आपके लिए यह योग धन के भाव यानी दूसरे भाव में बन रहा है। इसका सीधा मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होने वाली है। पैसा कमाने और बचाने दोनों में आप सफल रहेंगे। अचानक कहीं से बड़ा धन मिल सकता है या पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। आपकी बातों में ऐसा जादू होगा कि अटके हुए काम और बिजनेस डील चुटकियों में पूरी हो जाएंगी।
मिथुन राशि (Gemini)
यह महासंयोग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसके सबसे बड़े हीरो आप ही हैं। आपकी पर्सनैलिटी में गजब का निखार आएगा और समाज व ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा। हर कोई आपके तेज दिमाग और तर्कों की तारीफ करेगा। अगर आप मीडिया, राइटिंग या एजुकेशन से जुड़े हैं, तो कोई बहुत बड़ी सफलता आपके हाथ लग सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह योग उनकी इच्छा पूरी करने वाले यानी 11वें भाव में बन रहा है। आपकी कमाई के नए और पक्के रास्ते खुलेंगे। अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था, तो वह अब वापस मिल सकता है। निवेश करने वालों के लिए यह समय बहुत मुनाफा देने वाला रहेगा। दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आपके लिए यह योग कर्म और करियर के भाव यानी 10वें भाव में बन रहा है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर की गुड न्यूज मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस खुश रहेंगे। बिजनेसमैन के लिए कोई नई और बड़ी डील फाइनल होने के योग हैं, जिससे काम तेजी से आगे बढ़ेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के किस्मत के ताले अब खुलने वाले हैं क्योंकि यह योग आपके भाग्य स्थान यानी 9वें भाव में बन रहा है। अब तक जो काम किस्मत साथ न देने की वजह से रुके पड़े थे, वे अब तेजी से पूरे होंगे। धार्मिक या लंबी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। जो स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनका यह सपना अब सच हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
आपके लिए यह महासंयोग पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन के भाव यानी 7वें भाव में बनने जा रहा है। अगर आप किसी के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय एकदम परफेक्ट है। बिजनेस में नए और बड़े क्लाइंट्स जुड़ेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपने जीवनसाथी की किस्मत का भी पूरा फायदा मिलेगा, जिससे करियर में अच्छी तरक्की होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 28 May 2026 at 20:24 IST