Shani Ketu Gochar 2026: शनि और केतु जल्द करने जा रहे हैं गोचर, नवंबर तक इन 4 राशियों के घर चलकर आएगी लक्ष्मी; हर काम में मिलेगी कामयाबी!
Shani Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि और केतु का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्रूर और रहस्यमयी ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस गोचर से एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है, जिससे नवंबर तक 4 भाग्यशाली राशियों पर धन की देवी मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। आइए जानते हैं।
Shani Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि और केतु दोनों को ही बेहद शुभ माना जाता है। शनि देव जहां जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, वहीं केतु को अचानक धन लाभ, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति का कारक माना जाता है। वैदिक पंचांग के हिसाब से मीन राशि में उदित अवस्था में चल रहे शनि देव जुलाई में वक्री होने जा रहे हैं। आने वाले नवंबर महीने तक इन राशियों पर धन की देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी और इन्हें करियर से लेकर व्यापार तक हर क्षेत्र में मनचाही कामयाबी हासिल होगी। आइए जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि और केतु का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। शनि देव आपकी राशि के लिए योगकारक ग्रह हैं और नवंबर तक आपकी आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे बैंक बैलेंस में भारी बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग हैं। नया वाहन या मकान खरीदने का सपना सच हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु का स्व-नक्षत्र गोचर और शनि की दशम भाव में स्थिति बेहद अनुकूल परिणाम देने वाली है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी सराहना हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की पूरी संभावना है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको लाभ हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य बदलने वाला लेकर आया है। केतु के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि की स्थिति और केतु का नक्षत्र परिवर्तन कई सुनहरे अवसर लेकर आएगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप कर्ज से मुक्ति पाने में सफल रहेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 27 May 2026 at 23:33 IST