अपडेटेड 14 September 2024 at 09:11 IST

Shaniwar Vrat: शनिवार का व्रत शुरू करने से पहले नोट कर लें ये नियम, तभी होगी हर मनोकामना पूरी

Shaniwar Vrat Ke Niyam: अगर आप शनिवार के दिन भगवान शनि के नाम का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इस दिन के व्रत के नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

Follow :  
×

Share


शनिदेव | Image: Shutterstock

Shaniwar Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से उसे फल या दंड देते हैं।

कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन और पूरे विश्वास से शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा और व्रत करता है तो भगवान उस पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं। हालांकि शनिवार का व्रत करते समय साधक को कई नियमों का पालन भी करना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिदेव का व्रत काफी कठिन होता है। ऐसे में अगर आप व्रत के नियमों का पालन सही तरह से नहीं करते हैं तो आपको उसका पूरा फल नहीं मिलेगा और शनिदेव भी आपसे क्रोधित हो उठेंगे।

ऐसे में आप अगर शनिदेव का व्रत शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको उनके व्रत के सभी नियम जान लेने चाहिए।

शनिवार व्रत के नियम (Rules of saturday fast)

  • जैसा कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल देते हैं या दंडित करते हैं, इसलिए शनिवार के व्रत में भूलकर भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए और न ही किसी को बुरा बोलना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव आपसे नाराज हो सकते हैं।
  • शनिवार के दिन व्रत करने वाले साधक और परिवार के अन्य सदस्यों को तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे आपको शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
  • शनिवार के व्रत में अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन आपको फलाहार व्रत ही करना चाहिए।
  • शनिवार के व्रत में शनिदेव को धूप, फूल, फल और काले तिल समेत अन्य कई चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे आप पर भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा।
  • शनिवार के व्रत में काले व अन्य कुत्तों की सेवा जरूर करें। आप उन्हें खाना खिला सकते हैं। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।
  • इस दिन सरसों के तेल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए आप एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें, फिर इस तेल को दान कर दें। इससे शनिदेव आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखेंगे।
  • शनिवार के दिन धन और लोहे की वस्तु आदि चीजों का दान जरूर करना चाहिए। हालांकि आप अपनी श्रद्धा के अनुसार इन चीजों का दान कर सकते हैं। इससे शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
  • शनिवार के व्रत के पारण में खिचड़ी और काली उड़द की दाल का सेवन करें। तभी आपका व्रत पूरी तरह से सफल माना जाएगा।
  • शनिदेव की पूजा के दौरान उनके मंत्रों का जाप करें, शनिदेव चालीसा और आरती पढ़ें। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए कहां हुआ सस्ता और कहां महंगा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 September 2024 at 09:11 IST