अपडेटेड 10 February 2024 at 11:58 IST

Shaniwar Ke Upay: शनिदोष के कारण बिगड़ रहे हैं सारे काम! शनिवार के दिन जरूर करें उपाय, मिलेगा लाभ

Shaniwar Ke Upay: अगर आप शनिदोष के कारण परेशान हैं तो आपको शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow :  
×

Share


शनिदोष के उपाय | Image: shutterstock

Shani Dosh Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिदेव का स्थान बेहद खास है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। माना जाता है कि भगवान शनि व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल या सजा देते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित किया गया है। माना जाता है कि इस दिन विधि विधान से शनिदेव की पूजा करने से भगवान आपके सारे दुखों का नाश कर आपका जीवन खुशियों से भर देते हैं।

वहीं, अगर एक बार शनिदेव की कुदृष्टि व्यक्ति पर पड़ जाती है तो शनि भगवान के प्रकोप से बच पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसे शनिदोष भी कहा जाता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शनिदोष आ जाता है उसे भगवान के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में अगर आप शनिदोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ अन्य विशेष उपाय भी जरूर करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं शनिदोष से छुटकारा दिलाने वाले इन उपायों के बारे में।

शनिदोष से छुटकारा दिलाने के उपाय

पीपल के पेड़ की पूजा

अगर आपकी कुंडली में शनिदोष है तो आपको शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ पीपल के पेड़ की पूजा भी करनी चाहिए। शनिवार सुबह सूर्योदय से पहले उठकर आपको पीपल के पेड़ के पास तेल का दीपक जलाना है और जल अर्पित करना है। ऐसा करने से शनि शांत होते हैं।

शनिदेव के मंत्रों का जाप

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते समय शनि मंत्रों का जाप जरूर करें। ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलने के साथ-साथ कुंडली में शनिदोष और साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम हो जाता है।

करें दान

शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल आदि का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर व्यक्ति के सभी दुखों का नाश करते हैं।

कुत्तों की सेवा

शनिवार के दिन काले कुत्ते समेत अन्य कुत्तों की सेवा जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शनि की कृपा व्यक्ति विशेष पर हमेशा बनी रहती है। आप चाहे तो शनिवार ही नहीं बल्कि सप्ताह के सभी दिनों में कुत्तों को खाना खिलाकर उनकी सेवा कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : Teddy Day 2024: इन गिफ्ट्स के साथ सेलिब्रेट करें टेडी डे, खिल उठेगा पार्टनर का चेहरा
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 February 2024 at 11:50 IST