अपडेटेड 25 February 2024 at 17:31 IST
Religion: संतान प्राप्ति या सफलता की मन में दबी है इच्छा, तो इस पेड़ पर बस गांठ लगाने से होगी पूरी!
हिंदू धर्म में कई पेड़ पौधे ऐसे हैं जिनकी पूजा की जाती है। कहते हैं यह जीवन की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होते हैं। ऐसे ही एक पेड़ के बारे में जानते हैं।
Banyan Tree Upay: हिंदू धर्म में तुलसी, शमी और नीम जैसे कई ऐसे पेड़-पौधें हैं जिन्हें धार्मिक मान्यता है दी गई है और मौके-मौके पर इनकी पूजा अर्चना की जाती है। इन्हीं में एक बरगद का पेड़ भी है, जिसमें जल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति बरगद के पेड़ में जल चढ़ाता है और उससे जुड़े उपायों को आजमाता है उसके जीवन में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं।
बरगद से जुड़े उपायों में एक उसकी जटाओं में गांठ लगाने का उपाय भी शामिल है। ज्योतिष शास्त्र में बरगद की जटा में गांठ लगाने के भी कई फायदे बताए गए हैं, जिसमें संतान प्राप्ति से लेकर सफलता प्राप्त करने तक शामिल है।
बरगद की जटाओं में गांठ लगाने के क्या फायदे हैं?
मनोकामना होगी पूरी
अगर किसी व्यक्ति की कोई मनोकामना है और वह उसे पूरा करना चाहता है, तो उसे चुपचाप बरगद की जटा में एक गांठ लगा देनी चाहिए। इससे जल्दी ही उसकी कामना पूरी हो जाएगी।
आर्थिक तंगी से मिलता है छुटकारा
बरगद का यह उपाय धन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।
कर्ज मुक्ति के लिए
कोई व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा हो, उसके कर्ज मुक्ति की कामना करते हुए बरगद की जटा में एक गांठ लगा देनी चाहिए। इससे जल्दी ही उसे कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और जब आपका काम पूरा हो जाए, तब उस गांठ को खोल देना चाहिए।
संतान सुख लिए
अगर कोई व्यक्ति संतान सुख से वंचित है और लाख कोशिशों के बाद भी बच्चा नहीं हो रहा है, तो एक बार इस उपाय को आजमां सकते हैं। इसके लिए संतान प्राप्ति की कामना करते हुए बरगद की जटा में गांठ लगा दें। इससे जल्दी ही आपके घर में भी नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजेगी।
यह भी पढ़ें… Falgun Maah: आज से शुरू हो रहा है हिंदू कैलेंडर का आखिरी माह फाल्गुन, जानें महत्व और व्रत-त्योहार
सफलता मिलेगी
जीवन में तरक्की हासिल करना चाहते हैं, तो बरगद के पेड़ से जुड़ा ये उपाय आजमा लें। इससे जल्दी ही जीवन में सफलता के रास्ते खुलने लगेंगे।
गृह कलेश से मिलता है छुटकारा
अगर किसी के घर में अक्सर ही कलेश बना रहता है, तो उसे रोजाना बरगद के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही इसकी जटा में गांठ लगानी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 25 February 2024 at 17:31 IST