अपडेटेड 1 February 2026 at 22:28 IST

Monday Mantras: सोमवार के दिन जरूर करें भगवान शिव के इन खास मंत्रों का जाप, आपकी इच्छा होगी पूर्ण और जीवन में आएगी खुशहाली

Monday Mantras: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और भाग्दोय हो सकता है। आइए जानते हैं।

Monday Mantras | Image: Facebook

Monday Mantras: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करने से भाग्योदय हो सकता है। ऐसी मान्यता है यदि सोमवार के दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ महादेव की उपासना की जाए, तो जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, आप केवल शिवलिंग पर जल चढ़ा सकते हैं। इससे भी उत्तम फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में भगवान शिव के खास मंत्रों के बारे में जानते हैं। जिसका जाप करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं।

सोमवार के दिन करें पंचाक्षरी मंत्र का जाप 

यह महादेव का सबसे सरल लेकिन सबसे प्रभावशाली मंत्र है। 'नमः शिवाय' के पांच अक्षर सृष्टि के पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) का प्रतिनिधित्व करते हैं। सोमवार को इस मंत्र का 108 बार जाप करने से चित्त शांत होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इस मंत्र का 11 बार जाप करें। 

  • ऊं नमः शिवाय

सोमवार के दिन महामृत्यंजय मंत्र का जाप 

यदि आप किसी बीमारी, अज्ञात भय या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप किसी वरदान से कम नहीं है। यह मंत्र न केवल स्वास्थ्य लाभ देता है, बल्कि साधक के भीतर अदम्य साहस का संचार भी करता है। इस मंत्र का 21 बार जाप करें। 

  • ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। 
    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

ये भी पढ़ें - Mooli Ke Patte: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मूले के पत्ते, वरना लेना पड़ सकता है दवा का सहारा

सोमवार के दिन करें शिव गायत्री मंत्र का जाप 

सुख-समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के लिए शिव गायत्री मंत्र का जाप करना श्रेष्ठ माना जाता है। यह मंत्र एकाग्रता बढ़ाने और करियर में सफलता पाने के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस मंत्र का 11 बार जाप करें। 

  • ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्

भगवान शिव के मंत्रों का जाप किस विधि से करें? 

  • भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त बेहद शुभ माना जाता है। आप मंदिर जाकर पूजा-पाठ करें और मंत्रों का जाप करें। 
  • कुशा या ऊन के आसन पर बैठें। कोशिश करें कि आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हो।
  • भगवान शिव के मंत्रों का जाप हमेशा रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए।
  • जाप करते समय माला को बीच की उंगली पर रखें और अंगूठे से मनकों को अपनी ओर खींचें। तर्जनी उंगली का माला से स्पर्श नहीं होना चाहिए।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 22:28 IST