अपडेटेड 13 January 2024 at 19:07 IST

Raviwar Ke Upay: सूर्य की तरह चमकाना है भाग्य, तो रविवार को करें ये सरल उपाय

Raviwar का दिन सूर्य देव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए कुछ उपायों को करना चाहिए।

रविवार के दिन जरूर करें ये उपाय | Image: Shutterstock

Religion, Raviwar Ke Upay: रविवार का दिन ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव को समर्पित किया गया है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है, उसकी किस्मत में चार चांद लग जाते हैं। मान्यता है कि अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आपको रविवार के दिन कुछ अचूक और सरल उपायों को जरूर करना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है?
  • सूर्य देव की पूजा के क्या फायदे हैं?
  • भाग्य को है चमकाना, तो रविवार को करें ये उपाय

सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है?

सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है और पंचदेव में इन्हें विशेष स्थान मिला है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूर्य देव अकेले ऐसे देवता हैं, जो प्रत्यक्ष रूप से दर्शन देते हैं। इसलिए शास्त्रों में इनकी पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।

सूर्य देव की पूजा के क्या फायदे हैं?

सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होने लगता है। साथ ही जिसकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है उसके जीवन में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति होती है और भाग्य चमक उठता है।

भाग्य को है चमकाना, तो रविवार को करें ये उपाय

सूर्य को अर्घ्य दें
रविवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहा-धोकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने वाले व्यक्ति का भाग्य उदय होने लगता है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए
रविवार के दिन अर्घ्य देते समय तांबे के लोटे में लाल पुष्प, अक्षत, लाल रोली या चंदन और काला तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने पर कारोबार में तरक्की और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेंगी।

मंत्र का करें जाप
सूर्य देव को अर्घ्य देते समय 'ओम सूर्याय नम:' 'ओम भास्कराय नम:' 'ओम आदित्याय नम:' मंत्रों का जाप करना बेहद फलदायी होता है।

यह भी पढ़ें… Makar Sankranti Khichdi: बिना खिचड़ी क्यों अधूरी है मकर संक्रांति? जानें इसका धार्मिक महत्व

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए
सूर्य देवता की असीम कृपा पाने के लिए रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े शुभ माना जाता है।

कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत बनाने के लिए रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा और घी का दान करना बेहद लाभकारी होता है। इससे जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होने लगती है। 

यह भी पढ़ें… Shaniwar Upay: होना चाहते हैं मालामाल, तो शनिवार की शाम करें लौंग का ये खास उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 January 2024 at 19:07 IST