अपडेटेड 12 May 2024 at 06:44 IST

Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये उपाय, सूर्य के तेज की तरह चमक जाएगा भाग्य

Raviwar Ke Upay: सूर्य देव की कृपा पाने के लिए आपको रविवार के दिन कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow :  
×

Share


रविवार के उपाय | Image: Shutterstock

Raviwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। माना जाता है कि कुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति होने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और उसका भाग्य सूर्य के तेज के समान चमक उठता है।

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि सूर्य देव आपसे हमेशा प्रसन्न रहें और वह आप पर अपनी कृपा बनाए रखें तो आपको इसके लिए रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए। आइए जान लेते हैं कि रविवार के दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए।

रविवार के दिन करें ये उपाय (Do these remedies on Sunday)

  • रविवार के दिन माथे पर चंदन का तिलक लगाना बहुत उत्तम माना जाता है।
  • भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें।
  • रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े जरूर पहनें। ये रंग इस दिन पहनना काफी शुभ माना जाता है।
  • रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आपको बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर पत्ते को बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। इससे सूर्य देव की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
  • इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का जाप जरूर करें। इससे सूर्य भगवान काफी प्रसन्न हो जाते हैं।
  • सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव अति प्रसन्न होते हैं।
  • रविवार के दिन सूर्य को जल अर्पित करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको सूर्य देव को रोली, अक्षत और मिश्री जरूर अर्पित करनी हैं।
  • रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं।
  • इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 12 May 2024 at 06:44 IST