Ravivar Ke Upay: आर्थिक तंगी से लेकर मान-सम्मान और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रविवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ परिणाम
Ravivar Ke Upay: रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में इस दिन कुछ उपाय हैं, जिसे करने से लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read
Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी कड़ी में रविवार का दिन साक्षात दिखने वाले देवता 'सूर्य देव' की आराधना का दिन माना जाता है। सूर्य देव को सफलता, मान-सम्मान, तेज और अच्छी सेहत का कारक माना गया है। यदि आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत हैं, तो आपको जीवन में हर कदम पर तरक्की मिलती है।
वहीं सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को आर्थिक तंगी, मान-हानि और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी जीवन में परेशानियों से घिरे हैं, तो रविवार के दिन कुछ विशेष करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।
आर्थिक तंगी से छुटकारा के लिए उपाय
अगर आप लगातार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो शनिवार की रात को सोते समय एक गिलास में दूध भरकर अपने सिरहाने रखें। रविवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद इस दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं। इतना ही नहीं, रविवार की शाम को सूर्यास्त के बाद अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर गाय के घी का दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में दरिद्रता का वास नहीं होता है।
मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए
नौकरी में प्रमोशन रुका हुआ है या समाज में मान-सम्मान नहीं मिल पा रही है, तो सूर्य देव को रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस जल में थोड़ा सा कुमकुम, अक्षत और लाल फूल जरूर डालें। अर्घ्य देते समय ऊं सूर्याय नमः मंत्र का जप करें। इससे प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें ये उपाय
कहते हैं 'पहला सुख निरोगी काया'। यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य अक्सर बीमार रहता है, तो रविवार के दिन सुबह की पहली रोटी पर थोड़ा सा घी और गुड़ रखकर गौमाता को खिलाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे सूर्य जनित बीमारियां जैसे कि आंखों की कमजोरी, सिरदर्द और हड्डियों के दर्द से राहत मिलती है।
रविवार के दिन कम से कम एक बार 'आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ जरूर करें। यह स्तोत्र शारीरिक ऊर्जा बढ़ाता है और मानसिक तनाव को दूर करता है।
रविवार को भूलकर भी न करें ये काम
रविवार के दिन भूलकर भी नमक का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें, विशेषकर सूर्यास्त के बाद नमक न खाएं।
इस दिन तांबे की धातु या सूर्य से संबंधित वस्तुएं बेचने से बचना चाहिए।
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दिन इस दिशा में दिशाशूल होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 27 June 2026 at 14:48 IST