अपडेटेड 5 May 2024 at 07:00 IST

Ravivar Niyam: रविवार के दिन करेंगे ये काम तो बना रहेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद, जाग जाएगी सोई किस्मत

Ravivar Ke Niyam: अगर आप सूर्यदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

Follow :  
×

Share


रविवार के नियम | Image: Shutterstock

Ravivar Ke Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है, जिसके अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। शास्त्रों में सूर्यदेव की पूजा को बेहद खास माना गया है। माना जाता है कि अगर भगवान सूर्य की कृपा किसी व्यक्ति पर पड़ती है तो उसका भाग्य सूर्य के तेज के समान ही चमकने लगता है।

ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि सूरज के तेज की तरह आपका भाग्य भी चमक उठे तो इसके लिए आपको रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी करना चाहिए। वहीं, सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए आपको रविवार के दिन कुछ नियमों का पालन भी करना चाहिए।

जी हां, अगर आप इन विशेष नियमों का पालन करते हैं तो भगवान सूर्य की कृपा हमेशा व्यक्ति और उसके परिवार पर हमेशा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार के दिन आपको किन खास नियमों का पालन करना चाहिए।

रविवार के दिन करें इन नियमों का पालन (Ravivar ke niyam)

गायत्री मंत्र का जाप

रविवार के दिन गायत्री मंत्र "ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥" का जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है। रविवार के दिन आपको 108 बार इस मंत्र का जाप करना है। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

सूर्यदेव को अर्घ्य दें

भगवान सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए रविवार के दिन उन्हें अर्घ्य जरूर दें। सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय 'ओम सूर्याय नमः' का जाप करें। ऐसा करने से आपकी बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे।

घी का दीपक जलाएं

सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे सूर्यदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी सदैव आप पर बनी रहेगी।

दान करें

रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़ों का दान करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये चीजें जरूरतमंदों में बांटे। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और भक्त को अपना आशीर्वाद देते हैं।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 May 2024 at 07:00 IST