अपडेटेड 16 November 2025 at 10:00 IST

Rashifal: धन लाभ के योग, रुके हुए काम होंगे पूरे और... जानिए किस राशि का कैसा बीतेगा दिन

आज कुछ राशियों के लिए उत्तम संपत्ति के संकेत है। जबकि अन्य के लिए कई क्षेत्रों में लाभ के योग है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है?

Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानी 16 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए उत्तम संपत्ति के संकेत है। जबकि अन्य के लिए कई क्षेत्रों में लाभ के योग है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है?

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सतर्कता बरतने की जरूरत है। बिजनेस में कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। किसी जोखिम भरे काम में सावधानी बरतनी होगी। किसी की कहीसुनी बातों पर यकीन करने न करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज उत्तम संपत्ति के संकेत मिल रहे हैं। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग है। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन विचलित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संकेत है। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की योजना बना सकते हैं। किसी भी काम को सूझबूझ से करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कोई बचा हुआ काम पूरा होगा। आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आनंद का अनुभव होगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आप उन्नति के पथ पर चलेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको किसी सहयोगी से मदद मिल सकती है। कहीं धन निवेश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Vergo Horoscope)

आपका दिन यश और कीर्ति को बढ़ाएगा। छात्रों को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। अपने जरूरी काम को समय पर निपटा लें। कारोबार में लाभ मिलने का अनुमान है।

तुला राशि (Libra Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सेविंग किसी जरूरी काम आ सकती है। कोई क्रिएटिव काम कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आपके लिए दिन खुशनुमा बीतेगा। पार्टनरशिप में कोई काम अच्छा रह सकता है। प्रेमी से तोहफा मिल सकता है। छात्रों के लिए कामयाबी भरा दिन रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज कोई काम मन लगाकर करें। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद सुलझेगा। काम को लेकर माता-पिता से सलाह मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन शुभ है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

कारोबार और कार्यक्षेत्र में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। कुछ अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आप किसी कारण चिंतित रह सकते हैं। सेहत को लेकर एहतियात बरतने की जरूरत है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार संग घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि ला सकता है। घर परिवार के कामों में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी।

यह भी पढ़ें: मार्गशीष मास का पहला प्रदोष व्रत कब है? जानें पूजा का मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 November 2025 at 10:00 IST