अपडेटेड 16 March 2026 at 07:08 IST
Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, कुछ लोगों को सावधान रहने की जरूरत; पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: सोमवार, 15 मार्च का दिन कई राशियों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आज कुछ लोगों की किस्मत चमकने वाली है। वहीं, कुछ लोगों को आज थोड़ा सावधान होने की भी जरूरत है।
Aaj Ka Rashifal, 16 March 2026: आज, 16 मार्च को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी और इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सोमवार का दिन भी है है। कई राशि के जातकों आज का दिन अच्छा बीतेगा। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। मेष से लेकर मीन तक, कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पढ़ें 16 मार्च 2026 का राशिफल...
मेष राशिफल
आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज आपकी एनर्जी पीक पर रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। थोड़ा धैर्य रखें तो बड़े फैसले भी सही साबित होंगे।
वृषभ राशिफल
आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज कोई पुराना निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे देगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।
मिथुन राशिफल
दिन मिला-जुला बीतेगा। बातचीत और नेटवर्किंग से नए मौके खुलेंगे। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दिन भर उत्साह बना रहेगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा बीतेगा। रुके काम आज पूरे होंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भावनाओं को संभालकर रखें, तो दिन काफी शांतिपूर्ण गुजरेगा।
सिंह राशिफल
आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। किसी से बेवजह बहस में न उलझें। गुस्सा आपके बने बनाए काम बिगाड़ सकता है। आत्मविश्वास हाई रहेगा और मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा, बस ओवरकॉन्फिडेंस से बचें।
कन्या राशिफल
दिन ठीक ठाक बीतेगा। प्लानिंग के मुताबिक काम आगे बढ़ेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों के हाथ आज अच्छे अवसर लग सकते हैं। आज के दिन बड़े बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई भी फैसला लेने से बचें।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों का दिन अच्छा बीतेगा। आज के दिन आपको कोई बड़ा निर्णय ले सकता है। सूझबूझ से हर फैसला लें। घर में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा बीतेगा। लंबे वक्त से अटके काम आज पूरे होते दिखेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा डामाडोल रहेगा। ज्यादा टेंशन लेने से बचें। फिजूलखर्च भी न करें।
धनु राशिफल
आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज आप भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। यात्रा करते समय थोड़ा सावधान रहें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों का आज का दिन ठीक ठाक बीतेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में प्रगति के भी योग बन रहे हैं और बॉस की नजर में आएंगे। घर का माहौल खुशहाल रहेगी, पैसे की स्थिति भी मजबूत बनेगी।
कुंभ राशिफल
आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। आज लेन-देन में सावधानी बरतें। आपकी मासूमियत का कोई फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। हर परिस्थिति में आपको दोस्तों का साथ मिलेगा।
मीन राशिफल
आपका दिन शानदार बीतेगा। अध्यात्म या धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे अंदरूनी शांति मिलेगी। बिजनेस या जॉब में प्रॉफिट के आसार हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 07:06 IST