अपडेटेड 22 January 2024 at 19:51 IST

Ram Puja: भगवान राम को बेहद प्रिय है ये 5 प्रसाद, पूजा में जरुर करें शामिल; मिलेगा आशीर्वाद

Ram lalla की घर वापसी का लोगों को सालों से इंजतार हुआ आज जाकर खत्म हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रीराम को किन चीजों का प्रसाद चढ़ा चाहिए।

भगवान राम को किन चीजों का लगाएं भोग | Image: @ShriRamTeerth

Ram Bhog Prasad: सैकड़ों सालों के लंबे इंतजार के बाद रामलला की आखिरकार 22 जनवरी, 2024 दिन सोमवार को घर वापसी हुई। इस एतिहासिक दिन को लोग दिवाली के रूप में मना रहे हैं। साथ ही भगवान राम की विधिवत पूजा अर्चना भी की जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रीराम को कौन सी चीजे अतिप्रिय हैं, जिसे उनके भोग में जरुर शामिल करना चाहिए।

हर कोई रामलला को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद पाना चाहता है और इसका सबसे आसान तरीका भगवान राम को उनकी पसंद का भोग प्रसाद चढ़ाना है। तो चलिए जानते हैं कि रामलला को प्रसन्न करने के लिए उन्हें किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

भगवान राम को लगाएं इन चीजों का भोग, जल्द होंगे प्रसन्न

चावल की खीर
प्रभु श्रीराम को चावल की खीर अति प्रिय है। अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें खीर का भोग जरुर लगाएं।

सूजी का हलवा
भगवान राम को सूजी का हलवा अर्पित करना चाहिए और वह घर पर बना हुआ होना चाहिए। भोग लगाने से पहले देसी घी का दीया जलाएं उसके बाद रामलला को भोग लगाएं।

पंजीरी
श्रीराम को पंजीरी का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह गेंहू के आटे का बनता है। इसके लिए गेहूं के आटे को देसी घी में भून लें और फिर इसे ठंडा होने दें फिर इसमें चीनी का पाउडर और केले को टुकड़ों में काटकर डाल दें। आप चाहें तो इसमें सूखे मेवे भी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें… Vastu Tips: दरवाजे पर टांग दें बस ये एक चीज, मां लक्ष्मी का होगा वास; खुलेंगे तरक्की के रास्ते!

पंचामृत
पंचामृत के बिना भगवान राम की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में इसे बनाने के लिए कच्चा दूध, दही, शहद, गाय का घी और चीनी का पाउडर लें और सभी चीजों को मिला लें और भगवान राम को अर्पित करने से पहले उसमें तुलसी पत्र डाल दें।

तुलसी पत्र
आपको घर में भगवान राम की पूजा करते समय तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाना चाहिए क्योंकि तुलसी पत्र चढ़ाए बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। 

यह भी पढ़ें… Garlic Shampoo: 1 हफ्ते में झड़ते बालों को रोक देगा लहसुन का शैम्पू, जानें बनाने की विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 19:51 IST