अपडेटेड 24 January 2024 at 08:05 IST
Ram Mantra: भगवान राम के वे खास मंत्र जो आपके जीवन में भर देंगे खुशियां, हर मनोकामना होगी पूरी
Ram Mantra: भगवान राम को खुश करना काफी आसान है। अगर आप चाहते हैं कि रामजी प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बरसाएं तो आपको इन राम मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।
Ram Mantra: जब से अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है तब से लोग राम भक्ति में लीन हो गए हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि भगवान राम उस पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान राम को खुश करके उनका आशीर्वाद पाना काफी आसान है।
जी हां, आपने सुना ही होगा राम से बड़ा कोई नाम नहीं और राम नाम ही सत्य है। दरअसल, भगवान राम बेहद सरल स्वभाव के थे, तभी तो उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। आपको भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए किसी तरह की भक्ति का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। राम तो महज कुछ मंत्रों के जाप से ही खुश हो जाते हैं।
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि भगवान राम की कृपा और उनका आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे तो आपको उनके कुछ खास मंत्रों का जाप करने की जरूरत है। इन विशेष मंत्रों का जाप करने से श्रीराम आपकी हर मनोकामना पूरी भी करेंगे और आपको कई परेशानियों से मुक्त भी कर देंगे। तो चलिए जानते हैं भगवान राम के इन विशेष मंत्रों के बारे में।
भगवान राम को प्रसन्न करने के आसान मंत्र
राम का ध्यान लगाने के लिए :
श्री राम जय राम जय जय राम।।
सभी मनोकामना होगी पूरी :
श्री रामचन्द्राय नमः।।
परेशानी से छुटकारा पाने के लिए :
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
ऐसे करें राम को याद :
नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।।
लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।।
सफलता के लिए :
"ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम-क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः।।
इन मंत्रों को आप देखकर पढ़ सकते हैं।
श्री राम ध्यान मंत्र :
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम ! श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।
संकट से बचाव का मंत्र :
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।। आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 07:01 IST