अपडेटेड 22 January 2024 at 10:54 IST

Ram Mandir: बिना इन चीजों के अधूरी है भगवान राम की पूजा, जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

Bhagwan Ram ke liye Bhog: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आप भगवान राम को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Follow :  
×

Share


भगवान राम को लगाएं इन चीजों का भोग | Image: Pexels

Bhagwan Ram ke liye Bhog: आज देशभर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम है। अयोध्या में इस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हर कोई मंदिर ही नहीं बल्कि अपने घर पर भी आज श्रीराम की पूजा कर रहा है। देश का हर नागरिक राम की भक्ति में डूबा हुआ है।

ऐसे में अगर आप भी आज अपने घर या घर के आस-पास किसी मंदिर में भगवान राम की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको भगवान की प्रिय चीजों का भोग उन्हें जरूर अर्पित करना चाहिए। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि आपको श्रीराम की पूजा करते समय किन चीजों का भोग अर्पित करना चाहिए।

भगवान राम के लिए प्रिय भोग

दूध की खीर

भगवान श्रीराम को दूध की खीर का भोग जरूर अर्पित करें। दरअसल, भगवान राम बेहद सरल स्वभाव के थे इसलिए उन्हें खाने में साधारण चीजें ही पसंद है। इसलिए आप राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भगवान राम को दूध और चावल की खीर का भोग जरूर लगाएं।

पंजीरी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भगवान राम को धनिये की पंजीरी का भोज जरूर लगाएं। इसमें आप सूजी के साथ-साथ गुड़ का इस्तेमाल करें। इसके भोग से भगवान राम बेहद खुश हो जाते हैं।

कंदमूल

कहते हैं कि भगवान राम जब 14 वर्ष के वनवास में थे तब उन्होंने कंदमूल खाए थे। ऐसे में भगवान राम को कंदमूल भी अति प्रिय है। ऐसे में राम प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आप उन्हें कंदमूल का भोग जरूर अर्पित करें।

ये मिठाई भी करें अर्पित

इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आप भगवान राम को खोए की मिठाई, केसर भात, लड्डू कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन, पंचामृत जैसी विभिन्न मिठाईयों का भोग भी लगा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Wishes: आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन आप भी अपने अपनों को ये बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 10:45 IST