अपडेटेड 12 August 2024 at 19:20 IST
Ram-Sita Age: विवाह के समय राम और सीता की उम्र कितनी थी? जानें यहां...
Sita age at marriage according to valmiki ramayana: विवाह के समय सीता जी की उम्र क्या थी? जानें राम से सीता कितने साल बड़ी थीं?
Sita age at marriage according to valmiki ramayana: अक्सर आपने सुना होगा जब भी किसी शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद देना होता है तो हमारे बड़े कहते हैं कि तुम्हारी जोड़ी भी राम सीता जैसी बनी रहे। बता दें कि माता सीता और भगवान श्री राम दोनों ही एक पति पत्नी के लिए आदर्श हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि माता सीता की उम्र भगवान श्री राम की उम्र के मुकाबले कितनी कम थी और विवाह के वक्त इन दोनों की उम्र क्या थी।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि विवाह के समय भगवान श्री राम और माता पार्वती की उम्र क्या थी।
विवाह के समय राम और सीता की उम्र कितनी थी?
हमारे देश में तुलसीदास की रामायण और वाल्मीकि की रामायण को ज्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसे में बता दें कि तुलसीदास जी की रामायण यानि रामचरित्र मानस में इनकी उम्र को एक दोहे से समझाया गया है। इस दोहे में उनकी उम्र का वर्णन मिलता है। उस दोहे के अनुसार…
वर्ष अठारह की सिया, सत्ताईस के राम| कीन्हो मन अभिलाष तब, करनो है सुर काम||
इस दोहे के अनुसार, माता सीता की उम्र विवाह के वक्त 18 और श्री राम की उम्र 27 थी। इसका मतलब है कि माता सीता भगवीन श्री राम से 9 वर्ष छोटी थीं।
बाल्मिकी रामायण की बात की जाए तो बाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम की आयु 13 वर्ष थी जबकि विवाह के वक्त माता सीता की आयु 6 वर्ष बताई जाती है। यानी इस हिसाब से इन दोनों की उम्र में 7 साल का अंदर देखा गया है। हालांकि वाल्मीकि रामायण में यह भी बताया गया है कि माता सीता ने वनवास 18 वर्ष की उम्र में भोगा था।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 August 2024 at 19:20 IST