अपडेटेड 19 August 2024 at 07:16 IST

Raksha Bandhan 2024: कब तक रहेगा भद्रा, कब से राखी बांधना करें शुरू? पूरे 7 घंटे तक है शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan Shubh Muhurat: आज देशभर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज के दिन कब से कब तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा।

Follow :  
×

Share


रक्षाबंधन 2024 | Image: Unsplash

Raksha Bandhan 2024: देशभर में आज यानी सोमवार, 19 अगस्त को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व है। ये त्योहार मुख्य रूप से भाई-बहन का त्योहार है, जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लम्बी उम्र और अच्छे स्वस्थ्य की कामना करती है। वहीं, राखी बंधवाने के बदले भाई भी अपनी बहन को ताउम्र उसकी रक्षा करने का वचन देता है।

ऐसे में अगर आप इस दिन अपने भाई को राखी बांधने वाली हैं तो आपको भद्रा काल (Bhadra kaal) का खास ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, भद्रा काल में भाई को राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इसलिए आपको भद्रा काल के समय के साथ-साथ राखी बांधने का शुभ समय भी नोट कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

रक्षाबंधन पर कब से कब तक रहेगा भद्रा काल? (Raksha Bandhan 2024 Bhadra kaal)

सोमवार को रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया सुबह से ही लग रहा है। बात करें इसके समय की तो भद्रा की शुरुआत सुबह 05 बजकर 53 मिनट से होगी जो दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा। यानी कि रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया कुल 7 घंटे 39 मिनट तक रहेगा। इस समय राखी बांधना अशुभ माना जाता है।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, राखी बांधने के लिए सोमवार, 19 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 07 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त के हिसाब से  भाई को राखी बांधने के लिए आपके पास लगभग 7 घंटे का समय है। इसलिए आप इस मुहूर्त के दौरान कभी भी अपने भाई को राखी बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन 2024 पर बन रहे हैं शुभ संयोग (Raksha Bandhan 2024 Shubh Yog)

  • रवि योग: रक्षाबंधन पर रवि योग सुबह 05 बजकर 53 मिनट से सुबह ही 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग:  रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 53 मिनट से सुबह ही 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
  • शोभन योग: रक्षाबंधन पर  शोभन योग सुबह 05 बजकर 53 मिनट से रात तक रहेगा।
  • राज पंचक: रक्षाबंधन पर राज पंचक शाम 7 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
     

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 19 August 2024 at 07:16 IST