Rahu Gochar 2026: अगले 2 महीने इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता; 2 महीने तक रहेगी चांदी ही चांदी
Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु को एक मायावी लेकिन बेहद प्रभावशाली ग्रह माना गया है। साल 2026 में राहु का गोचर कुछ विशेष राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होने वाला है। आने वाले 2 महीने कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाले हैं। आइए जानते हैं।
Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और छाया ग्रह माना गया है। राहु का नाम सुनते ही आमतौर पर लोग डर जाते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि राहु हमेशा अशुभ फल ही देते हैं। जब कुंडली या गोचर में राहु शुभ स्थिति में होते हैं, तो रंक को भी राजा बना देते हैं। साल 2026 में राहु का गोचर कुछ विशेष राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने जा रहा है। आने वाले 2 महीने कुछ राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होने वाले हैं। आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अगले 2 महीने बेहद शानदार रहने वाले हैं। राहु की शुभ दृष्टि आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगी। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए राहु का ये गोचर वरदान साबित होगा।व्यापारियों के लिए यह समय 'चांदी ही चांदी' वाला है। नए कस्टूमर्स जुड़ेंगे और बिजनेस का विस्तार होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर भी राहु देव पूरी तरह मेहरबान रहेंगे। आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में भारी बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे। राजनीति या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर करियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। शत्रुओं पर विजयी प्राप्ति होगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 May 2026 at 11:08 IST