आप अयोध्या राम मंदिर जाने की कर रहे हैं तैयारी, तो जान लीजिए पूजा और रामलला के दर्शन का शेड्यूल
Ayodhya Ram Mandir: अगर आप भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पूजा और दर्शन का समय नोट कर लेना चाहिए।
Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का समारोह सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसके बाद आज यानी 23 जनवरी से आम लोग भी रामलला के दर्शन करने के लिए राम मंदिर का रुख कर सकते हैं।
ऐसे में अगर आप राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले मंदिर में होने वाली रामलला की पूजा-आरती और दर्शन के शेड्यूल के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किस समय से लेकर किस समय तक राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे और उनकी विशेष पूजा में शामिल हो सकेंगे।
इतने बजे बंद हो जाएंगे मंदिर के कपाट
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अनुसार, हर रोज सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक राम मंदिर खुला रहेगा। यानी कि आप सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इस समय भगवान की पूजा चलती रहेगी। हालांकि गर्भगृह के दरबार दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक बंद रहेंगे। ये समय प्रभु राम के आराम करने का होगा।
पहली आरती का समय
अयोध्या राम मंदिर में पहली आरती सुबह साढ़े चार बजे से सुबह ही पांच बजे तक होगी। इसके अलावा मंदिर में पहले की तरह पांच बार भगवान राम की आरती होती रहेगी। साथ ही शाम सात बजे भी भगवान राम की संध्या आरती होगी।
दो घंटे दर्शन रहेंगे बंद
दोपहर, करीब एक बजे मध्याह्न में रामलला की भोग आरती होगी। जिसके साथ ही दो घंटे तक यानी दोपहर एक से तीन बजे तक प्रभु राम के दर्शन बंद रहेंगे। जिसके बाद दोपहर तीन बजे से दर्शन फिर शुरू होंगे, जो रात 10 बजे तक लगातार जारी रहेंगे।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 January 2024 at 14:50 IST