अपडेटेड 20 June 2025 at 20:39 IST
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम, जप करने से पूरी होती है हर मनोकामना
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने श्रीराधा रानी के 28 नामों को बताया है जिनके जाप से मनुष्य की चाहे लौकिक कामना हो या पारलौकिक कामना बहुत जल्द परिणाम दिखाई देने लगेगा।
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज का नाम आज दुनिया भर में चर्चा में है। अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से वे लोगों के जीवन को सरल और सहज बना रहे हैं। प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा से आज लाखों की संख्या में युवा भक्ति मार्ग की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज के भक्त भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। देश-विदेश से भी लोग उनके दर्शन करने और प्रवचनों को सुनने के लिए श्रीधाम वृंदावन में आते हैं और राध नाम की महिमा को सुनते हैं।
प्रेमानंद महाराज करते हैं कि चाहे सांसारिक मनोकामना हो या पारलौकिक मनोकामना, राध रानी के इन 28 नामों का जप करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप नियम के साथ इन नामों का जाप करें।
जानिए राधा रानी के 28 नाम….
- राधा
- रासेश्वरी
- रम्या
- कृष्णमन्त्राधिदेवता
- सर्वाधा
- सर्ववन्द्या
- वृन्दावनविहारिणी
- वृन्दाराध्या
- रमा
- अशेषगोपीमण्डलपूजिता
- सत्या,
- सत्यपरा
- सत्यभामा
- श्रीकृष्णवल्लभा
- वृषभानुसुता
- गोपी
- मूल प्रकृति
- ईश्वरी
- गन्धर्वा
- राधिका
- आरम्या
- रुक्मिणि
- परमेश्वरी
- परात्परतरा
- पूर्णा
- पूर्णचन्द्रनिभानना
- भुक्तिमुक्तिप्रदा
- भवव्याधिविनाशिनी
राधा, रासेश्वरी, रम्या, कृष्णमन्त्राधिदेवता,
सर्वाधा, सर्ववन्द्या, वृन्दावनविहारिणी,
वृन्दाराध्या, रमा, अशेषगोपीमण्डलपूजिता,
सत्या, सत्यपरा, सत्यभामा, श्रीकृष्णवल्लभा,
वृषभानुसुता, गोपी, मूल प्रकृति, ईश्वरी, गन्धर्वा,
राधिका, आरम्या, रुक्मिणि, परमेश्वरी,
परात्परतरा, पूर्णा, पूर्णचन्द्रनिभानना, भुक्तिमुक्तिप्रदा नित्यं, भवव्याधिविनाशिनी।
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि श्रीराधा जी के इन 28 नामों का जो मनुष्य जप करेगा तो चाहे लौकिक कामना हो या पारलौकिक कामना, बहुत जल्द आपको परिणाम दिखाई देगा। कहते हैं जहां ईश्वर के नाम का जप और कीर्तन होता है वहां का वातावरण स्वयं ही परम पवित्र हो जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 20 June 2025 at 20:39 IST