अपडेटेड 21 February 2024 at 13:52 IST

Pradosh Vrat 2024: फरवरी का दूसरा प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Pradosh Vrat 2024: आज इस महीने का दूसरा प्रदोष व्रत है। ऐसे में आपको इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जान लेना चाहिए।

Follow :  
×

Share


Odisha Gears Up for Grand Inauguration of 123-Foot-Tall Shiva Statue This Mahashivratri | Image: PTI/Representative

Pradosh Vrat: इस महीने का पहला प्रदोष व्रत 7 फरवरी को रखा गया था जिसके बाद महीने का दूसरा प्रदोष व्रत आज यानी, बधुवार 21 फरवरी को है। ये व्रत हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है।  हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है।

प्रदोष व्रत के दौरान मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन श्रद्धाभाव से भगवान शिव की पूजा करने पर भगवान भक्त को आरोग्य होने का वरदान देते हैं और उसके जीवन को खुशियों से भर देते हैं।

ऐसे में अगर आप भी प्रदोष व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इसके शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जान लेना चाहिए।

प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी माह का दूसरा व्रत 21 तारीख को रखा जाएगा। ऐसे में इस व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 21 फरवरी की शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात 8 बजकर 53 मिनट के बीच रहेगा। अब चूंकि प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करना लाभकारी होता है इसलिए ये समय पूजा के लिए सबसे सही रहेगा।

प्रदोष व्रत पूजा विधि

  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें।
  • अब साफ या नए कपड़ें पहनें।
  • आज के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
  • क्योंकि यह प्रदोष व्रत इसलिए इसकी पूजा प्रदोष काल में की जाती है।
  • अब भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
  • पूजा के दौरान भगवान शिव को शमी के फूल, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • प्रदोष व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती के साथ भगवान गणेश की भी पूजा करें।
  • पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
  • अब भगवान शिव समेत माता पार्वती की भी आरती करें।
  • भगवान शिव को दही, फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • आखिर में इस भोग को प्रसाद के रूप में वितरित करें।

ये भी पढ़ें : Budhwar Upay: विघ्नहर्ता भगवान गणेश को खुश करना है बेहद आसान, बस बुधवार को करने होंगे ये उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 07:54 IST