अपडेटेड 8 February 2025 at 21:39 IST
घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये तस्वीर, लग जाएगा दोष
where to keep dead person photos in house as per vastu: क्या हम पूजा कक्ष में पूर्वजों की फोटो लटका सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Where to keep dead person photos in house as per vastu: हमारे घर के पूजा मंदिर में महिलाएं उन भगवानों की मूर्तियां स्थापित करती हैं, जिनकी वे या तो भक्त होती हैं या उनका संबंध कुल (कुलदेवी/कुलदेवता) से होता है। लेकिन अक्सर जानकारी की कमी के कारण वे अपने पूजा घर में पितरों की तस्वीरों को भी लगा बैठती हैं। बता दें कि पूजा घर में महिलाओं को भूलकर भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। वरना इसके कई नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर के मंदिर में पितरों की तस्वीर लगाने के क्या नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
घर के मंदिर में न रखें ये तस्वीरें
- बता दें कि घर का मंदिर भगवान का घर होता है। ऐसे में इस घर में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। जो लोग पितरों की फोटोज मंदिर में लगाते हैं उन्हें बता दें कि ऐसा करने से भगवान नाराज हो सकते हैं। साथ ही उन लोगों को पितृ दोष भी लगता है।
- बता दें कि घर के मंदिर में पितरों की तस्वीर रखने से न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है बल्कि कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
- यदि पितरों की तस्वीर घर के मंदिर में रखते हैं तो बता दें इससे पूजा में भी विध्न आ सकता है और आपको पूजा का पूरा फल भी प्राप्त नहीं होगा।
- पितरों की तस्वीर घर के मंदिर में रखने से पारिवारिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे आपस में कलह और लड़ाई झगड़े का माहौल भी बना रह सकता है।
- जो लोग अपने घर के मंदिर में पितरों की तस्वीर लगाते हैं उन्हें आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। साथ ही धन दोष लगने के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 21:39 IST