अपडेटेड 17 September 2024 at 16:44 IST

Pitru Paksha 2024: पितरों को करना है प्रसन्न? तो पितृपक्ष में इन मंत्रों का जरूर करें जाप

Pitru Paksha Mantra 2024: पितृपक्ष के दौरान पितरों को खुश करने के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है। ऐसे में कुछ मंत्र आपके बेहद काम आ सकते हैं।

पितृ पक्ष मंत्र जाप | Image: freepik

Pitru Paksha Mantra 2024: हिंदू धर्म में पितृपक्ष को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पितरों को खुश करने के लिए विधि-विधान से पूजा अर्चना और जल देने के साथ-साथ श्राद्ध कर्म जैसे काम करते हैं। वहीं अगर आप भी अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा-पाठ के साथ-साथ आपको कुछ मंत्रों (Pitru Paksha Mantra) का जाप भी जरूर करना चाहिए। आइए इसके बारे में आगे जानते हैं।  

17 सितंबर 2024 दिन मंगलवार से पितृपक्ष (Pitru Paksha 2024) की शुरुआत हो चुकी है और 18 सितंबर 2024 दिन बुधवार से पितरों को जल देने और पूजा-पाठ का विधान शुरू हो जाएगा। वहीं जिस तरह के श्राद्ध (shradh) में पूजा-पाठ को खास माना गया है वैसे ही विशेष मंत्रों का जाप करने का भी महत्व है। इन मंत्रों का जाप पूर्वजों की आत्मा को तृप्त करने और शांति के लिए किए जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जाप श्राद्ध (shradh 2024) के दौरान किया जा सकता है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

पितृपक्ष में इन मंत्रों का करें जाप, पितर होंगे प्रसन्न (Pitru Paksha Mantra)

  • पितृ मंत्र: "ॐ श्राां श्राीं श्रौं स: पितृभ्य: नम:"
  • गायत्री मंत्र: "ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्॥"
  • महानिश्क्रमण मंत्र: "ॐ अग्नीः सोमः पुरंधि।"
  • श्राद्ध विशेष मंत्र: "ॐ वास्तविकानाम सच्चिदानंदाय नमः।"
  • पितृ तर्पण मंत्र: "ॐ पितृभ्यो नम:।"

मंत्र जाप के समय इन बातों का रखें खास ध्यान (Mantra Jaap Niyam)

पितृपक्ष के दौरान इन मंत्रों का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा बहुत ही जरूरी होता है।
मंत्र जाप के समय विशेष ध्यान रखें कि आपका मन और विचार एकाग्र हो।
श्राद्ध में भोजन और तर्पण भी महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इन मंत्रों के जाप के साथ उचित विधि से श्राद्ध कर्म करना चाहिए।

नोट: याद रहे कि उपरोक्त मंत्रों का उपयोग करते समय सही विधि और संयम का पालन करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें… Pitru Paksha 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है पितृपक्ष? 17 या 18 सितंबर, दूर करें कन्फ्यूजन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 17 September 2024 at 16:44 IST