अपडेटेड 8 September 2025 at 08:25 IST
Pitru Paksha 2025: शुरू हुआ पितृ पक्ष का महीना...पहले भगवान की करें पूजा या फिर पितरों का तर्पण? जानें सही नियम
Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का महीना आरंभ हो चुका है। इस दौरान पितरों का तर्पण विशेष रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में सबके न में सवाल आ रहे होंगे कि पितृपक्ष के दौरान पहले भगवान की पूजा करें या फिर पितरों को जल अर्पण करें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Pitru Paksha 2025: सनातन धर्म में सभी माह, तिथियां और दिन का विशेष महत्व है। वहीं अभी पितृपक्ष का महीना भी आरंभ हो चुका है। इसे श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, यह 15 दिन पितरों की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया जाता है।
यह महीने इतना महत्वपूर्ण माना जाता है कि पितृ दोष से छुटकारा पाया जा सकता है और व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है।
अब ऐसे में इस दौरान जो भी जातक पितरों का श्राद्ध कर रहे हैं। उनके मन में सवाल उठता है कि पहले भगवान की पूजा करें या फिर श्राद्ध करे? आइए इस लेख में ज्योतिषचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पितृपक्ष में पहले भगवान की पूजा या फिर पितरों का श्राद्ध?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में सबसे पहले पितरों का श्राद्ध करना उत्तम माना गया है। इसलिए आप इस दौरान सबसे पहले अपने पितरों का जल से तर्पण करें, पिंडदान और भोजन अर्पित करें। आप श्राद्ध कर्म करने के बाद पूजा-पाठ कर सकते हैं। आपको बता दें, पितरों को देवताओं का सबसे पहला स्थान दिया गया है। पितृदेवो भव कहा जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि जब पितृ प्रसन्न होते हैं तो सभी देवताएं भी प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए आप पितृपक्ष में पितरों की पूजा पहले करें।
पितृपक्ष में किन नियमों का करें पालन?
- पितृपक्ष में मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें। इस दिन आप पहले श्राद्ध कर्म करें और सात्विक खाना खाएं।
- इस दौरान झूठ बोलना, क्रोध, अपशब्द से बचें।
- इस दौरान बाल कटवाना, नाखून काटना और विवाह जैसे मांगलिक कार्य करना भी निषेध होता है।
- पितृपक्ष में पक्षी, गाय, कुत्ते और कौओं को भोजन जरूर कराएं और जरूरतमंदों को दान अवश्य करें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 8 September 2025 at 08:25 IST