अपडेटेड 13 January 2024 at 10:05 IST
Shani Dosh से पीड़ित व्यक्ति का परेशानियों से घिर जाता है जीवन, जानें लक्षण और निवारण
Shani Dosh Symptoms: कई बार लोगों का जीवन कठिनाइयों और परेशानियों से घिर जाता है, जिसका कारण शनि दोष हो सकता है।
Kaise Kare Shani Dosh Ka Pta: हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं के काम अलग-अलग समर्पित किए गए है। इस लिस्ट में शनिदेव का नाम भी शामिल है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। कहते हैं कि अगर यह किसी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाएं तो उनके जीवन का उद्धार हो जाता है, लेकिन वहीं अगर ये किसी के कर्मों पर क्रोधित हो जाते हैं तो उसका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। व्यक्ति की बुद्धि फिर जाती है, उसके मान-सम्मान में कमी आने लगती है, आर्थिक परेशानियां उसे घेरने लगती है और ये सब होता है शनि दोष के कारण। तो चलिए जानते हैं शनि दोष का पता कैसे लगाएं और इसके लिए क्या निवारण करें।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें…
- शनि दोष लगने पर शुरू हो जाती हैं परेशानियां
- क्या हैं शनि दोष के लक्षण?
- शनि दोष से कैसे पाएं छुटकारा?
शनि दोष लक्षण
- जरूरत से ज्यादा आलसी और चालाक होना।
- चोरी करना, जुआ खेलना और सट्टे लगाना।
- कम उम्र में बाल अत्यधिक झड़ना।
- मस्तिष्क में सदैव द्वन्द रहना।
- अपने से बड़े-बुजुर्गों का अपमान करना।
- सर में अधिक दर्द रहना।
- समय से पहले आंखें कमजोर होना।
- नास्तिक होना या भगवान का हर बात में मजाक बनाना
ऐसे पाएं शनि दोष से छुटकारा, करें ये खास उपाय
कौवे और कुत्ते की करें सेवा
शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिदेव को प्रसन्न करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए कौवे और काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने पर शनि देव बहुत ही जल्दी खुश होते हैं।
बड़ के पेड़ की करें पूजा
शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह उठ कर नहा-धोकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। थोड़े से जल में दूध और दो दाने चीनी के डालकर बड़ यानि बरगद के पेड़ पर चढ़ाकर गीली मिट्टी का तिलक लगाएं। इससे शनि की कृपा मिलती है।
दान का है खास महत्व
शनि ग्रह शांति के लिए कई उपाय किये जाते हैं। जिनमें से एक शनिवार का व्रत, हनुमान जी की आराधना, शनि मंत्र, शनि यंत्र, छायापात्र दान करना प्रमुख उपाय हैं।
यह भी पढ़ें… Web Series: 2024 में आग लगा देंगे 'मिर्जापुर 3' से 'पंचायत 3' तक इन वेब सीरीज के सीक्वल्स
शनिवार के दिन करें ये खास उपाय
शनिवार के दिन एक लोहे के कटोरे में साबुत उड़द, काले चने और सरसों का तेल मिलाकर एक साथ डाल दें। अब इन सभी को एक साथ लपेटकर उस पर वही कटोरा रख दें और अपने माथे पर लगा कर इसे दान देना शुरू करें। इससे शनि दोष कम होता है।
शनि मंत्रों का करें जाप
इसके अलावा आप शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कुछ मंत्रों का जाप भी करने सकते हैं। जैसे 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:', 'ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:'।
यह भी पढ़ें… Makar Sankranti: नौकरी में चाहिए प्रमोशन या पैसों से भरनी है तिजोरी, मकर संक्रांति पर करें ये उपाय
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 January 2024 at 18:10 IST