अपडेटेड 14 March 2026 at 08:56 IST

Papamochani Ekadashi 2026 Kab Hai: 14 या 15 मार्च कब है पापमोचनी एकादशी? जानें पूजा से लेकर पारण का शुभ मुहूर्त और महत्व

Papamochani Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में सभी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। अब ऐसे में मार्च महीने में पड़ने वाले पापमोचनी एकादशी कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Papamochani Ekadashi 2026 Kab Hai | Image: Meta AI

Papamochani Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष स्थान है, लेकिन जब बात पापमोचनी एकादशी की आती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। 'पाप' को 'मोचन' यानी कि नष्ट करने वाली एकादशी कहा जाता है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली इस एकादशी को बेहद शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में पापमोचनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा से लेकर पारण का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
आइए विस्तार से जानते हैं कि पापमोचनी एकादशी 2026 की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और इसकी महिमा क्या है।

पापमोचनी एकादशी का शुभ मुहूर्त क्या है? 

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण एकादशी तिथि 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. उदिया तिथि के आधार पर पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च दिन रविवार को रखा जाएगा। 
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक 
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक

ये भी पढ़ें - Weather Alert: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, इन 3 राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी

पापमोचनी एकादशी व्रत क पारण कब करें? 

पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च, सोमवार को सुबह 06:30 बजे से 08:54 बजे के बीच करना शुभ और उत्तम रहेगा। द्वादशी तिथि का समापन 16 मार्च की सुबह 10:48 बजे हो जाएगा। ऐसी मान्यता है कि पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण अवश्य करना चाहिए। 

पापमोचनी एकादशी का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू नववर्ष के प्रारंभ से पहले पापमोचनी एकादशी साल की आखिरी एकादशी होती है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत को करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 08:56 IST