अपडेटेड 1 September 2024 at 16:54 IST

द्रौपदी ही नहीं ये भी थीं पांडवों की पत्नी, जानें नाम और संबंध...

Pandavas Wife Name in Hindi: पांडवों की कुल कितनी पत्नियां थीं? जानें इस लेख के माध्यम से बताएंगे पत्नियों के नाम और संबंध...

mahabharat | Image: social media

How many wives of Pandavas are there: महाभारत के अनुसार, पांडवों की पत्नी का नाम द्रौपदी था। वहीं द्रौपदी के चलते ही महाभारत का युद्ध भी आरंभ हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पांडवों की और भी शादियां हुई थीं। जी हां, पांडवों की अन्य शादी हुई थीं। हालांकि महाभारत में उन पत्नियों का जिक्र थोड़ा कम हुआ है। ऐसे में आपको उनके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि द्रौपदी के अलावा पांडवों की और कितनी पत्नियां थीं और उनके नाम क्या हैं। पढ़ते हैं आगे… 

युधिष्ठिर की कितनी पत्नी थीं? (How many wifes did Yudhisthira have?)

सबसे पहले हम बात करते हैं युधिष्ठिर की। युधिष्ठिर का विवाह देविका के साथ हुआ था। देविका राजा गोवासन की बेटी थी। वहीं देविका से युधिष्ठिर के एक पुत्र भी था जिसका नाम यौधेय था। 

भीम की पत्नी कितनी थीं? (how many wives did bheem have)

भीम ने द्रौपदी के अलावा दो और शादी की थी हिडिंबा और वह एक राक्षसी थी। ऐसे में उसके साथ विवाह भीम ने उसे हराकर किया था। वहीं उससे घटोत्कच पुत्र पैदा हुआ। वहीं बलंधरा भीम की दूसरी पत्नी व काशी के राजा की बेटी थी, जिससे सर्वंग पैदा हुआ था। 

अर्जुन की कितनी पत्नियां और कितने पुत्र थे? (How many wives did Arjuna have?)

अर्जुन की पत्नी द्रौपदी के अलावा सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगना थी। सुभद्रा श्री कृष्ण की बहन थीं, जिससे अभिमन्यु का जन्म हुआ। उलूपी एक नागकन्या थी, जिससे इरावन का जन्म हुआ। चित्रांगना मणिपुर की राजकुमारी थीं, जिससे बभ्रुृवाहन का जन्म हुआ था। 

नकुल की कितनी पत्नियां थीं? (How many wives did Nakul have?)

नकुल की भी द्रौपदी के अलावा एक और शादी हुई थी, जिसका नाम था करेणुमति। ये शिशुपाल की बेटी थीं। वहीं इनका संतान निरमित्र था।   

सहदेव की कितनी पत्नी थीं? (How many wives did sahadev have?)

वहीं सहदेव ने विजया से शादी कर ली। विजया मद्र देश के राजा की बेटी थी, जिससे सुतनित्र नाम का पुत्र पैदा हुआ।

ये भी पढ़ें - मां गंगा किसकी तपस्या से धरती पर आईं?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 September 2024 at 16:54 IST