अपडेटेड 25 December 2025 at 13:57 IST

Panchgrahi Yog 2026: नए साल में शनि की राशि में बनेगा पंचग्रही योग, इन 3 राशियों को खतरा, बरतें सावधानी

Panchgrahi Yog 2026: साल 2026 की शुरुआत ज्योतिष के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनवरी 2026 के मध्य में शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में एक दुर्लभ पंचग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ युति करेंगे। जिससे कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Panchgrahi Yog 2026 | Image: AI

Panchgrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 की शुरुआत बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनवरी 2026 के मध्य में एक दुर्लभ 'पंचग्रही योग' का निर्माण होने जा रहा है। यह संयोग तब बनता है जब एक ही राशि में पांच प्रमुख ग्रहों की युति होती है। इस बार यह शक्तिशाली योग न्याय के देवता शनि की प्रिय राशि मकर में बनने जा रहा है। 

18 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा एक साथ विराजमान होंगे। शनि की राशि में पांच ग्रहों का यह मिलन जहां कुछ राशियों के लिए 'गोल्डन पीरियड' लाएगा, वहीं 3 विशेष राशियों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पंचग्रही योग से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

पंचग्रही योग से मेष राशि वाले रहें सावधान 

मेष राशि वालों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में चुनौतियां लेकर आ सकता है। दशम भाव में पांच ग्रहों की युति से काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। ऑफिस में सीनियर्स के साथ बहस से बचें। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी काम आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सोच-विचारकर करें।

पंचग्रही योग से सिंह राशि वाले रहें सावधान 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दे सकता है। ग्रहों का यह प्रभाव आपके छठे और सातवें भाव को प्रभावित करेगा। आपके वैवाहकि जीवन में परेशानियां आ सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें - Winter best Oil For Hair: सर्दियों में बालों को में कौन सा तेल लगाएं? जानें लगाने का सही तरीका 

पंचग्रही योग से धनु राशि वाले रहें सावधान 

धनु राशि वालें जातकों के लिए पंचग्रही योग आर्थिक तंगी लेकर आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप इस दौरान बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अभी टालने की आवश्यकता है। 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 25 December 2025 at 13:57 IST