अपडेटेड 5 February 2026 at 20:42 IST

Panchgrahi Rajyog 2026: शनि महाराज बनाएंगे पंचग्रही राजयोग, जानें किन राशियों का खुलेगा भाग्य?

February Lucky Zodiac Signs: फरवरी 2026 में बनने वाला पंचग्रही राजयोग कई राशियों के लिए सौभाग्य के नए द्वार खोल सकता है। अगर आप भी इन राशियों में से हैं, तो यह समय आपके लिए वाकई खास साबित हो सकता है।

पंचग्रही राजयोग 2026 | Image: Freepik

Lucky Zodiac Signs 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के विशेष योगों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब एक ही राशि में कई बड़े ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तो उसका असर व्यक्ति के जीवन पर गहराई से पड़ता है। साल 2026 का फरवरी महीना इसी वजह से खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान पंचग्रही योग बनने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए जबरदस्त लाभ लेकर आएगा।

क्या है पंचग्रही राजयोग?

जब एक ही राशि में पांच ग्रह एक साथ स्थित होते हैं, तो उसे पंचग्रही राजयोग कहा जाता है। फरवरी 2026 में कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि और चंद्रमा एक साथ विराजमान होंगे। इस दौरान सूर्य-बुध-शुक्र की युति नए विचारों और अवसरों को जन्म देगी, वहीं बुध और शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग आर्थिक रूप से इस समय को बेहद शुभ बना देगा।

पंचग्रही राजयोग कब बनेगा?

पंचांग के अनुसार 17 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ पंचग्रही राजयोग पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। चंद्रमा लगभग ढाई दिन यानी करीब 54 घंटे तक कुंभ राशि में रहेंगे और इतने ही समय तक इस योग का प्रभाव रहेगा।

किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह पंचग्रही राजयोग आय भाव में बन रहा है। भले ही शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा हो, लेकिन यह योग उसके असर को काफी हद तक कम करेगा। इस दौरान आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सैलरी या आमदनी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। इसके अलावा करियर में स्थिरता आएगी। साथ ही, मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य भाव में बन रहा है। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में प्रमोशन, नई नौकरी या विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए पंचग्रही योग सप्तम भाव को प्रभावित करेगा। बिजनेस और पार्टनरशिप के लिए अच्छा समय है। ऐसे में नई डील या साझेदारी बन सकती है। साथ ही, वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऐसे में प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह योग षष्ठ भाव में बन रहा है। इस दौरान शत्रुओं पर विजय मिलेगी। इसके अलावा कोर्ट-कचहरी और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी से जुड़े मामलों में लाभ की उम्मीद है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। साथ ही, कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह पंचग्रही योग धन भाव में बन रहा है, जो बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऐसे में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा और बचत भी बढ़ेगी। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। साथ ही, करियर में स्थिरता और सम्मान मिलेगा।

फरवरी 2026 में बनने वाला पंचग्रही राजयोग कई राशियों के लिए सौभाग्य के नए द्वार खोल सकता है। खासतौर पर मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और मकर राशि के जातकों को इस दौरान धन, करियर और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप भी इन राशियों में से हैं, तो यह समय आपके लिए वाकई खास साबित हो सकता है।

 

यह जरूर पढ़ें: Maha Shivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें ये खास उपाय, हर संकट होगी दूर और बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 20:42 IST