Padmini Ekadashi 2026 Kab Hai: 26 या 27 मई कब है अधिकमास की पद्मिनी एकादशी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Padmini Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में अधिकमास को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में इस महीने में पड़ने वाली एकादशी तिथि का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि अधिकमास की पद्मिनी एकादशी कब रखी जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

Padmini Ekadashi 2026 Kab Hai | Image: Meta AI

Padmini Ekadashi 2026 Kab Hai: सनातन धर्म में अधिकमास को पुरुषोत्तम मास और मलमास के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के हिसाब से इस महीने के शुक्ल पक्ष की आने वाली एकादशी को पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। स्कंद, पद्म, भविष्य और विष्णु पुराण के अनुसार, इस व्रत को रखने से व्यक्ति को वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से बढ़कर संसार में न कोई यज्ञ है और न ही कोई पुण्य अनुष्ठान का विधान है। अब ऐसे में इस साल अधिकमास की पद्मिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए जानते हैं।

पद्मिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? 

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अधिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पद्मिनी एकादशी 27 मई 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। 
एकादशी तिथि का प्रारंभ- 26 मई 2026 (मंगलवार) सुबह 05:10 बजे से
एकादशी तिथि का समापन- 27 मई 2026 (बुधवार) सुबह 06:21 बजे तक
व्रत (उदयातिथि)- 27 मई 2026 (बुधवार)
व्रत पारण का शुभ समय- 28 मई 2026 (गुरुवार) सुबह 05:25 बजे से 07:56 बजे तक

पद्मिनी एकादशी व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? 

ब्रह्म मुहूर्त - 27 मई 2026 को सुबह 04:04 बजे से 04:45 बजे तक
लाभ चौघड़िया - सुबह 05:25 से सुबह 07:08 तक
अमृत चौघड़िया - सुबह 07:08 से सुबह 08:52 तक
शुभ चौघड़िया - सुबह 10:35 से दोपहर 12:18 तक

पद्मिनी एकादशी व्रत के पूजा का महत्व क्या है? 

पद्मिनी एकादशी जिसे पुरुषोत्तमी या अधिक मास एकादशी भी कहा जाता है। सनातन धर्म में एक अत्यंत दुर्लभ और महान फलदायी व्रत माना जाता है। चूंकि यह एकादशी हर साल नहीं आती, बल्कि केवल अधिक मासके शुक्ल पक्ष में आती है, जो लगभग हर तीन साल में एक बार आता है, इसलिए इसका आध्यात्मिक महत्व सामान्य एकादशी से कहीं अधिक बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें - 'मोदी सरकार एक साल में गिर जाएगी...', राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- ये कांग्रेस का एक और 'टूल किट', वो राजनीति के भस्मासुर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 May 2026 at 15:50 IST