अपडेटेड 15 February 2024 at 22:08 IST
Shukrawar को करने जा रहे हैं मां संतोषी का व्रत? तो जान लें जरूरी नियम, अनदेखी पड़ सकती है भारी
Maa Santoshi का व्रत करने से धन और विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में अगर आप भी यह व्रत करने जा रहे हैं, तो इसके नियमों के बारे में जान लें।
Maa Santoshi Vart Niyam: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश और रिद्धि-सिद्धि की पुत्री मां संतोषी को भी समर्पित किया गया है। इस दिन इनकी पूजा के साथ-साथ व्रत करने का भी विधान है। शास्त्रों के मुताबिक जो भी व्यक्ति शुक्रवार के दिन संतोषी माता की उपासना करता है उसके जीवन से धन और विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है, लेकिन इस व्रत के कुछ नियम हैं जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है।
शुक्रवार के दिन मां के व्रत और पूजा का खास महत्व है। ऐसे में इस दिन देवी मां की विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ ही नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर कोई व्यक्ति व्रत के दौरान इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे मां के क्रोध का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी संतोषी माता का व्रत करने जा रहे हैं। इसके नियमों के बारे में जान लें।
संतोषी माता के व्रत में इन नियमों की न करें अनदेखी
खट्टी चीजों से करे परहेज
शास्त्रों के मुताबिक संतोषी माता को खट्टी चीजें पसंद नहीं हैं। इसलिए इनके व्रत में खट्टी चीजों को खाना और घर लाना वर्जित होता है। अगर आप इसकी अनदेखी करते हैं, तो आपको माता संतोषी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
गुड़-चने का लगाएं भोग
इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को पूजा में गुड़ और चने का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह माता संतोषी को बहुत ही प्रिय है। इसका भोग लगाने के बाद जातक को खुद भी इसे प्रसाद के रुप में खाना चाहिए।
परिजन भी करें खट्टी चीजों से परहेज
व्रत के दिन व्रत रखने वाले के साथ-साथ घर के सदस्यों को भी खट्टी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
इन चीजों का सेवन न करें
शुक्रवार व्रत के दिन घर के सदस्यों को मदिरापान और मांसाहार के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको देवी संतोषी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
तामसिक चीजों का करें त्याग
संतोषी माता के व्रत में परिवार के किसी के व्यक्ति को तामसिक चीजों जैसे, प्याज, लहसुन, शराब, मांस आदि को हाथ भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है।
भोजन कराएं और दान दें
इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को अपने सामर्थ के हिसाब से गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए और दक्षिणा देनी चाहिए। ऐसा करने पर माता संतोषी प्रसन्न होती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 February 2024 at 22:08 IST