अपडेटेड 9 January 2026 at 14:40 IST

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां नहीं तोड़तीं किसी का दिल, प्यार में हमेशा होती हैं कामयाब

Lucky Girls Mulank: न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक के लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। ये न सिर्फ प्यार में सच्चे होते हैं, बल्कि रिश्तों को पूरे मन से निभाते हैं।

लकी लड़की का मूलांक | Image: AI

Numerology Tips In Hindi: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र वाकई बहुत दिलचस्प विषय है। कहा जाता है कि इंसान की जन्मतिथि से उसके स्वभाव, सोच और रिश्तों को निभाने के तरीके के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जैसे ज्योतिष में ग्रहों का असर माना जाता है, वैसे ही न्यूमेरेलॉजी में हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है।

जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर जो संख्या बनती है, वही मूलांक कहलाती है। उदाहरण के लिए अगर किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 होगा, वहीं 17 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 8 माना जाता है। आज हम उन मूलांकों के बारे में जानेंगे, जिनकी लड़कियां और जातक बेहद भरोसेमंद होते हैं और प्यार में कभी किसी का दिल नहीं तोड़ते हैं।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले लोग सबसे ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं। इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। यही वजह है कि इनका स्वभाव बहुत सौम्य और भावनात्मक होता है। ये लोग सामने वाले की भावनाओं को अच्छे से समझते हैं और किसी को जानबूझकर दुख नहीं पहुंचाते है।

कभी-कभी ये थोड़े मूडी जरूर हो सकते हैं, लेकिन रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखते हैं। किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 2 होता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इन पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले लोग भी भरोसे के मामले में आगे रहते हैं। इस मूलांक का ग्रह स्वामी गुरु (ज्यूपिटर) होता है, जो ज्ञान और समझदारी का प्रतीक माना जाता है। 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 3 होता है।

ये लोग बहुत अच्छे दोस्त साबित होते हैं क्योंकि ये दूसरों के राज़ अपने तक ही रखते हैं। सामने वाले की मन की स्थिति को समझकर ही व्यवहार करते हैं। इनकी ईमानदारी और साफ दिल की वजह से लोग इन्हें आसानी से पसंद करने लगते हैं।

मूलांक 6

भरोसेमंद मूलांकों की लिस्ट में मूलांक 6 का नाम भी शामिल है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, जो प्यार, सुंदरता और रिश्तों का कारक माना जाता है। मूलांक 6 वाले लोग बेहद आकर्षक होते हैं और दूसरों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखते हैं।

ये लोग रिश्तों में छोटी से छोटी बात पर भी ध्यान देते हैं और अपने पार्टनर या करीबी लोगों को खास महसूस कराते हैं। यही वजह है कि इन पर भी भरोसा किया जा सकता है।

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 2, 3 और 6 वाले लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। ये न सिर्फ प्यार में सच्चे होते हैं, बल्कि रिश्तों को पूरे मन से निभाते हैं। अगर आपकी या आपके पार्टनर की जन्मतिथि इन मूलांकों में आती है, तो समझ लीजिए आप एक भरोसेमंद और सच्चे इंसान के साथ हैं।

यह जरूर पढ़ें: Surya Grahan 2026: कौन सी अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल का सही समय
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 14:40 IST