अपडेटेड 16 July 2025 at 22:12 IST

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं रोमांटिक, जुनून के साथ निभाती हैं प्यार

इस मूलांक की लड़कियां बेहद लॉयल और रोमांटिक होती हैं, रिश्तों में दिखाती हैं समझदारी और जुनून के साथ प्यार को निभाती हैं।

ये लड़कियां होती हैं रोमांटिक और प्यार करने वाली | Image: Freepik

Numerology Tips For Loyal and Romantic Girl: अंकशास्त्र एक इंसान के बारे में सिर्फ भविष्य ही नहीं बताता, कई बार ऐसी खास जानकारियां भी देता है जिससे हमें सिर्फ मूलांक देखकर ही हिंट मिल जाता है कि सामने वाले कैसा इंसान हो सकता है। इससे स्वभाव और करियर के साथ-साथ लव लाइफ के बारे में भी बताया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस मूलांक की लड़कियों के बारे में जो रोमांटिक तो होती ही है, साथ ही अपने पार्टनर के लिए इतनी ज्यादा लॉयल होती हैं कि पूरे जुनून के साथ प्यार निभाती हैं और किसी भी हद तक जाकर आपको प्यार करती हैं।

परिवार और रिश्तों को जोड़कर रखने वाली 

इन लड़कियों की खास खूबी ये होती है कि ये आपके परिवार को जोड़कर रखने में बिलीव करती हैं। फिर चाहे दोस्ती हो या विवाह और परिवार, ये हर रिश्ते को जिम्मेदारी और समझदारी से निभाने की कोशिश करती हैं।

गुस्सा बन सकता है थोड़ी चुनौती

हालांकि, इन लड़कियों का एक छोटा सा नकारात्मक पहलू भी होता है जो शायद कई बार सच की निशानी भी हो सकती है, जैसे गुस्सा। कई बार ये लड़कियां ज्यादा भड़क सकती हैं, जिससे थोड़ी बहुत तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। लेकिन अगर इन्हें प्यार समझा जाए और अच्छे से बातचीत हो ते ये तुरंत ही समझ भी जाती हैं। जिससे ये हर रिश्ते को जोड़े रखने वाली बन जाती हैं।

DOB से करें मूलांक की पहचान 

अगर किसी व्यक्ति का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 4 माना जाता है। इस अंक के स्वामी राहु होते हैं। जो रहस्यमय शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। मूलांक 4 की लड़कियां इंडिपेंडेंट, तेज दिमाग और व्यवहारिक होती हैं।

लव लाइफ में रोमांस और जुनून भरपूर 

मूलांक 4 वाली लड़कियां रोमांटिक होती हैं और किसी भी रिश्ते को पूरी जुनून के साथ निभाती हैं। ये लड़कियां मेहनती होने के कारण अक्सर अपने करियर में सफल होती हैं। वे अपने काम के प्रति समर्पित रहती हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। इनके लिए व्यवसाय, वित्त और प्रबंधन जैसे क्षेत्र सबसे अच्छे होते हैं।

नंबर 8 वाली लड़कियां भी न्याय और संतुलन में भरोसा करने वाले दार्शनिक स्वभाव की होती हैं। प्यार के मामले में आप इन पर बहुत जल्द भरोसा कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उनमें से एक हैं जिनका भाग्यांक 8 है तो किसी पर भी तुरंत भरोसा न करें क्योंकि आप जल्द ही धोखा का सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सहायता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। )

यह भी पढ़ें : Numerology: इस मूलांक के लड़के पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 16 July 2025 at 22:06 IST