अपडेटेड 11 December 2025 at 23:41 IST
Mulank 1 Personality: जानें कैसी होती है मूलांक 1 वालों की पर्सनैलिटी, कहीं आप भी तो नहीं?
Mulank 1 Personality: अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वाले जातक नेतृत्व करने वाले होते हैं। इन्हें खुद के फैसले से जीना अच्छा लगता है। अब ऐसे में इस मूलांक के जातक कैसे होते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Mulank 1 Personality: ज्योतिष शास्त्र में अंक व्यक्ति के बारे में सबकुछ बता सकता है। अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 है। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 को सूर्य का अंक माना जाता है। साथ ही इन्हें ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। अगर आपका भी मूलांक 1 है तो इस मूलांक के जातक बेहद तेजस्वी, प्रभावशाली और आकर्षक होते हैं। अब ऐसे में इन लोगों की बॉन्डिंग किन लोगों से ज्यादा नहीं बनती है? आइए इस लेख में मूलांक 1 वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मूलांक 1 वालों में होता है लीडरशीप क्वालिटी
मूलांक 1 वालों का सबसे बड़ा गुण लीडरशीप होता है। इनमें गजब का आत्मविश्वास होता है। ये किसी भी काम को शुरू करने या किसी भी मुश्किल का सामना करने से घबराते नहीं हैं। ये बहुत जल्दी और सही फैसले लेते हैं। इन्हें दूसरों की सलाह पर निर्भर रहना पसंद नहीं होता, क्योंकि इन्हें अपने फैसलों पर भरोसा होता है। इन्हें किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं होता है। ये अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं और हर काम में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।
मूलांक 1 वाले होते हैं सकारात्मक ऊर्जा के पैकेट
मूलांक 1 के लोगों में ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा होता है। ये लोग हमेशा कुछ बड़ा हासिल करने की चाहत रखते हैं। इनके सपने बड़े होते हैं और ये उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं। इनके अंदर एक बड़ा विजन होता है। जब ये किसी लक्ष्य को ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अपने काम में पूरी तरह से फोकस रहते हैं। ये केवल सपने नहीं देखते, बल्कि उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं।
ये भी पढ़ें - Surya Gochar 2025: 15 दिसंबर को ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान
मूलांक 1 वालों को सबसे अच्छा बॉन्ड किस मूलांक से होता है?
1 मूलांक वालों का सबसे अच्छा बॉन्ड 6 यानी शुक्र, मूलांक 9 यानी मंगल, गुरु यानी 3 और बुध यानी 5 वालों के साथ सबसे अच्छी होता है। इन लोगों की बॉन्डिंग बहुत स्पेशल होती है।
मूलांक 1 वालों के शत्रु कौन होते हैं?
मूलांक 1 वालों के लिए शत्रु राहु यानी 4 मूलांक और शनि यानी 8 मूलांक वाले होते हैं। यह इनके विरोधी माने जाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 December 2025 at 23:41 IST