अपडेटेड 8 July 2025 at 20:22 IST

Sawan 2025: सावन में गलती से भी ना करें इन चीजों को दान, पैसों की हो सकती है तंगी

घर और जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाने के लिए आपको सावन के महीने में सोच-समझकर और नियमों का पालन करके ही दान-पुण्य करना चाहिए।

not to donate these things during sawan to avoid financial crisis or money problem | Image: Shutterstock

सावन का महीना शुरू होने वाला है। यह महीना भगवान शिव की पूजा और आराधना में समर्पित होता है। ऐसे में हम पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहें। इसके लिए हम दान-पुण्य करते हैं। हम सभी चाहते हैं कि हमारा जीवन खुशियों से भरा हुआ रहें, लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ कर देते हैं जो जीवन में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। 

वहीं दान-पुण्य करना अच्छी बात होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं सावन के महीने में कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए वरना आर्थिक तंगी आ सकती है? तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं उन चीजों के बारे में जिसे आपको सावन के महीने में दान नहीं करना चाहिए।

काले रंग की चीजें न करें दान

ज्योतिष विद्या के अनुसार, काला रंग शनि और राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जहां एक तरफ शनि न्याय और कर्मफल के देवता माने जाते हैं, वहीं राहु एक छाया ग्रह है जिसके नकारात्मक प्रभाव माने जाते हैं। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है ओर भोलेनाथ को हल्के रंग पसंद आते हैं। काले रंग का दान आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकता है।

लोहे की चीजों को न करें दान 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में लोहे का दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव आपके जीवन में आ सकते हैं। उनका नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता हैं। ऐसा माना जाता है कि लोहा दान करने से घर में दरिद्रता आ सकती है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कोशिश करें कि आप सावन के महीने में लोहे से बनी किसी भी चीज का दान न ही करें।

धारदार वस्तु का न करें दान

सावन का महीना जीवन में सकारात्मक प्रभाव लेकर आता है। इस दौरान जीवन में रिश्ते मजबूत होते हैं। ऐसे में धारदार चीजों का दान करने से शिवजी अप्रसन्न हो सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। आप किसी अन्य वस्तु का दान कर सकते हैं और पुण्य कमा सकते हैं।

इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।

यह भी पढ़ें: सोमवार से लेकर नाग पंचमी तक... रुद्राभिषेक के लिए कौन-कौन सी तिथियां शुभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 8 July 2025 at 20:22 IST