अपडेटेड 3 March 2024 at 17:30 IST
Noida Shiv Mandir: बेहद फेमस हैं नोएडा के ये शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए जरूर जाएं
अगर आप दिल्ली-एनसीआर या नोएडा के रहने वाले हैं, तो Mahashivratri के खास मौके पर इन शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जरूर जाएं।
Mahashivratri Noida Famous Shiv Mandir: शिव भक्तों को महाशिवरात्रि का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस दिन पूरा देश शिव भक्ति में लीन नजर आता है। भोले की पूजा अर्चना के साथ ही लोग इस दिन शिवालयों में जाकर शिवलिंग के दर्शन भी करते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली या नोएडा के रहने वाले हैं, तो आपको महाशिवरात्रि के खास मौके पर नोएडा के कुछ फेमस शिव मंदिरों में जरूर जाना चाहिए।
दिल्ली से महज 25 किलोमीटर की दूर पर बसा नोएडा शहर उत्तर प्रदेश का हिस्सा है। यह आधुनिक होने के साथ संस्कृति समृद्धि को भी अपने आप में समेटे हुए है। नोएडा अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच फेमस है। वहीं यहां आपको कई फेमस शिव मंदिरों के भी दर्शन हो जाएंगे। अगर आप उन मंदिरों के बारे में नहीं जानते हैं, तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।
नोएडा में फेमस हैं ये शिव मंदिर शिवरात्रि पर जरूर करें दर्शन
बिसरख शिव मंदिर (Bisrakh Shiva Temple)
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि नोएडा में एक अनोखा शिव मंदिर स्थित है। दरअसल, यहां भगवान शिव और लंकापति रावण की एक साथ पूजा होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस गां में रावण का जन्म हुआ था, जिसकी वजह से यहां शिव जी के साथ रावण की भी पूजा की जाती है। इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर लोगों को अष्टभुजी शिवलिंग के दर्शन करने का मौका मिलता है।
वोडा शिव मंदिर (Voda Shiva Temple)
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस शिव मंदिर में भगवान कुबेर ने तपस्या की थी। इस शिव मंदिर पर भक्त न की प्राप्ति के उद्देश्य के लिए आते हैं। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह द्वापर और त्रेता काल से ही मौजूद है। इसका निर्माण माता मंसा के पुत्र भगवान वोडा ने करवाया था। इसलिए इस मंदिर का नाम वोडा शिव मंदिर पड़ा। यह पौराणिक मंदिर नोएडा सेक्टर 104 के सड़क किनारे स्थित है।
दर्शन का समय
इस मंदिर में दर्शन के लिए आप सुबह और शाम दोनों समय जा सकते हैं। मंदिर रोज सुबह 4 बजे से 12 बजे और शाम को 3 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता है।
छलेरा शिव मंदिर (Chhalera Shiv Temple)
यह प्राचीन शिव मंदिर नोएडा सेक्टर 44 के छलेरा गांव में स्थित है। यह एक बेहद ही खास मंदिर है। इसमें रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर तक जाने के लिए आपको बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर रुकना होगा और फिर वहां से छलेरा शिव मंदिर के लिए 10 रिप में रिक्शा मिल जाएगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 March 2024 at 17:09 IST