Nirjala Ekadashi 2026 Date: 24 या 25 जून कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Nirjala Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है, जिसे साल की सबसे कठिन और फलदायी एकादशी माना जाता है। अब ऐसे में निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
Nirjala Ekadashi 2026 Date: सनातन धर्म में एकादशी का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। पूरे वर्ष में 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष स्थान है, जिसे 'निर्जला एकादशी' कहा जाता है। इसे 'पांडव एकादशी' और 'भीमसेनी एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष निर्जला एकादशी की तिथि को लेकर भक्तों के मन में संशय है कि व्रत 24 जून को रखा जाए या 25 जून को। आइए, पंचांग के अनुसार सही तिथि और महत्व के बारे में जानते हैं।
निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 24 जून 2026 को शाम 06 बजकर 12 मिनट से हो रहा है। यह तिथि अगले दिन यानी 25 जून 2026 की रात 08 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। चूंकि एकादशी का व्रत 'उदया तिथि' के अनुसार रखना सबसे उत्तम माना जाता है, इसलिए इस वर्ष निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
निर्जला एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त
निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना का विशेष फल मिलता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके संकल्प लेना शुभ माना जाता है।
पूजा का शुभ समय-सुबह 10:39 से दोपहर 02:09 तक।
पारण का समय: व्रत का पारण अगले दिन यानी 26 जून 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय सुबह 05:25 से 08:13 के मध्य है।
निर्जला एकादशी व्रत का महत्व
निर्जला एकादशी व्रत यानी कि बिना जल का व्रत। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत काल में जब पांडव भाई भीमसेन भोजन के बिना नहीं रह सकते थे, तब महर्षि व्यास ने उन्हें इस व्रत का सुझाव दिया था। महर्षि ने बताया कि जो भक्त वर्ष भर की सभी एकादशियों का व्रत नहीं रख सकते, वे केवल इस एक निर्जला एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ रखकर सभी 24 एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 8 June 2026 at 10:29 IST