अपडेटेड 31 December 2023 at 17:34 IST

New year: सोमवार को पड़ रहा है साल का पहला दिन, शिव जी के खास उपायों से होगा उद्धार

New year 2024 का पहला दिन सोमवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन शिव जी की पूजा के साथ कुछ उपायों को करने से आपका उद्धार हो सकता है।

साल के पहले दिन करें कुछ खास उपाय | Image: shutterstock

New year 2024 Tips: नए साल को आने में अब बस 1 दिन और बचा है। वहीं इस बार नए साल का पहला दिन सोमवार को पड़ रहा है। यह दिन भगवान शंकर को समर्पित है। ऐसे में अगर आप अपना पूरा साल सुख-शांति और खुशी-खुशी बिताना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा के साथ कुछ उपायों को भी करें। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाने से आपका पूरे साल उद्धार होगा।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • साल का पहला दिन सोमवार को पड़ रहा है
  • सोमवार का दिन भगवान भोले को समर्पित है
  • साल के पहले दिन करें कुछ खास उपाय, होगा उद्धार

साल के पहले सोमवार को करें ये ज्योतिष उपाय

जलाभिषेक
साल 2024 का पहला दिन सोमवार को पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन भोलेनाथ से जुड़े कुछ खास उपायों को करने से शिव जी प्रसन्न हो सकते हैं। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें। कहा जाता है कि श्रद्धाभाव से भगवान का जलाभिषेक करने मात्र से वह प्रसन्न हो जाते हैं।

जलाभिषेक करने का समय
1 जनवरी 2024 दिन सोमवार को जलाभिषेक का समय है सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 56 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में आप भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकते हैं।

बेलपत्र जरूर चढ़ाएं
शास्त्रों के मुताबिक बेलपत्र शिव जी को अतिप्रिय है। बेलपत्र चढ़ाने से भोलेनाथ की कृपा होती है। साथ ही जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और घर सुख-समृद्धि से भरा रहता है। ऐसे में साल के पहले दिन भगवान शिव को बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं।

सफेद वस्तु करें अर्पित
मान्यता है कि शिव जी को सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में उन्हें सफेद वस्तुएं चढ़ाएं। इसके लिए आप सोमवार को उन्हें सफेद फूल, सफेद भोग आदि अर्पित करें।

चंदन करें अर्पित
भगवान शिव को चंदन भी बहुत पसंद है। ऐसे में साल के पहले दिन महादेव को चंदन जरूर लगाएं।

दान करें
साल के पहले दिन दान करना न भूलें। यह भी शुभ माना जाता है। दान से आपका घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा। इस दिन दान में दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर आदि बाटें। सर्दी का समय है तो आप गरम कपड़े भी दान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… Vastu Tips: नए साल में रहना चाहते हैं मालामाल? तो इन चीजों को ले आएं घर, खुल जाएगी किस्मत

शिव चालीसा का पाठ करें
भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का 108 बार निरंतर पाठ करें।   

यह भी पढ़ें… Injury Pain: सर्दियों में लग जाए चोट, तो आजमाएं ये तरीके, झट से मिलेगा दर्द में आराम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 31 December 2023 at 17:34 IST